विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के एमआर होम से 4 मानसिक रूप से कमजोर युवक लापता, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज, बस-रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Tue, 01 Sep 2026 02:55 PM (IST)

गोरखपुर के एमआर होम से मंगलवार सुबह चार मानसिक रूप से कमजोर युवक लापता हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ...और पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पूरे शहर में चेकिंग अभियान। जागरण

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पूरे शहर में चेकिंग अभियान। जागरण

HighLights

  1. एमआर होम से चार मानसिक रूप से कमजोर युवक लापता।

  2. पुलिस ने शहर भर में तलाश अभियान चलाया, सीसीटीवी खंगाले।

  3. बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, जल्द बरामदगी का दावा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नार्मल पुलिस चौकी के पास स्थित एमआर होम से मंगलवार सुबह चार युवक अचानक लापता हो गए। चारों मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं और यहां लावारिस अवस्था में मिले मानसिक रोगियों को रखा जाता है।

सुबह उनके गायब होने के बाद काफी देर तक खोजबीन की गई। कोई सुराग न मिलने पर दोपहर में वार्डन ने राजघाट थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शहर में तलाश शुरू की।

वार्डन के मुताबिक, चारों युवक सुबह करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच एमआर होम से बाहर निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एमआर होम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चारों युवक किस दिशा में गए और इसके बाद कहां-कहां पहुंचे। चारों की तलाश के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी सूचना भेजी गई है। पुलिसकर्मियों को चारों युवकों की पहचान और हुलिए के आधार पर तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के थानों की पुलिस को भी सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड ने देश के 10 प्रमुख रेलवे स्‍टेशनों का क‍िया चयन, यात्र‍ियों को म‍िलेगी यह व‍िशेष सुव‍िधा

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि चारों युवकों की तलाश में पूरे शहर में चेकिंग कराई जा रही है। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी सूचना दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही चारों युवकों को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर पांच लाख के जेवर लूटे, पुलिस जांच में जुटी