Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर डीआइओएस डॉ. अमरकांत सिंह का लीवर कैंसर से निधन, शिक्षा जगत में शोक

    Updated: Sat, 02 May 2026 02:13 PM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) डॉ. अमरकांत सिंह का 57 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में लीवर कैंसर से निधन हो गया। उनके निधन से ...और पढ़ें

    डीआइओएस डाॅ.अमरकांत सिंह की फाइल फोटो। जागरण

    डीआइओएस डाॅ.अमरकांत सिंह की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का निधन।

    2. 57 वर्षीय डॉ. सिंह लीवर कैंसर से जूझ रहे थे।

    3. शिक्षा विभाग में शोक, कुशल प्रशासक के रूप में याद।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) डाॅ.अमरकांत सिंह का शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे और पिछले लगभग चार सप्ताह से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

    डॉ. सिंह के निधन पर डीआइओएस कार्यालय, विभिन्न विद्यालयों तथा स्कूल्स एसोसिएशन गोरखपुर की ओर से शोक सभाएं आयोजित की गईं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

    डॉ.अमरकांत सिंह का शैक्षिक प्रशासन में लंबा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा। उनकी पहली नियुक्ति एटा में एडीआइओएस (सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक) के पद पर हुई थी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में लुटेरे से भिड़ने वाली बहादुर बेटी को SSP ने किया सम्मानित, पुलिस ने 48 घंटे में बदमाशों को किया गिरफ्तार

    इसके बाद उन्होंने बीएसए लखनऊ, डीआइओएस लखीमपुर खीरी, डीआइओएस बरेली और डीआइओएस लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। साथ ही वह बरेली में प्रभारी डीडीआर के पद पर भी कार्यरत रहे। उन्हें एक कुशल प्रशासक और शिक्षाविद के रूप में जाना जाता था। उनके निधन को शिक्षक संगठनों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपूरणीय क्षति बताया है।