Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में लुटेरे से भिड़ने वाली बहादुर बेटी को SSP ने किया सम्मानित, पुलिस ने 48 घंटे में बदमाशों को किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 02 May 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

    गोरखपुर में लुटेरों से भिड़ने वाली बहादुर बेटी अमृता वर्मा को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सम्मानित किया। उनकी सूझबूझ से बड़ी वारदात टली और पुलिस ने 48 घंटे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अमृता वर्मा ने लुटेरों से भिड़कर बहादुरी का परिचय दिया।

    2. एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अमृता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    3. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लुटेरे से भिड़ने वाली बहादुर बेटी अमृता वर्मा को एसएसपी डा. कौस्तुभ ने शुक्रवार को सम्मानित किया। 27 अप्रैल की दोपहर में वारदात कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने के साथ ही अमृता उनसे भिड़ गई थी। उसकी सूझबूझ से जहां बड़ी घटना होने से टल गई वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश किया।

    गोला कस्बे में स्थित दुकान का संचालन पिता और पुत्री अमृता वर्मा द्वारा किया जाता है। घटना के दिन दो सहारनपुर के रहने वाले बदमाश रेहान व मेंहदी हसन ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और चांदी की अंगूठी देखने लगे। जैसे ही अमृता उन्हें अंगूठी दिखाने लगीं, दोनों ने पास में रखा सोने की झाली का पुड़िया उठाया और भागने का प्रयास किया।

    अचानक हुई इस घटना के बावजूद अमृता वर्मा ने घबराने के बजाय अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने बदमाशों का सामना किया और मेंहदी हसन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश धक्का देकर फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बारात के दौरान भारी बवाल, पत्थरबाजी में चकनाचूर हुईं गाड़ियां

    घटना के बाद सक्रिय हुई गोला थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने 48 घंटे क भीतर सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने अमृता के साहसिक और प्रेरणादायक कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    खबरें और भी