गोरखपुर के रामगढ़ताल में गिरी तेज रफ्तार कार, खिड़की खोलकर निकले सवार
गोरखपुर के नौकायन रोड पर शनिवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर रामगढ़ताल में जा गिरी। कार में सवार दो युवकों ने खिड़की खोलकर अपनी जान बचाई, पुलिस मौके प ...और पढ़ें
HighLights
नौकायन रोड पर कार अनियंत्रित होकर रामगढ़ताल में गिरी।
डिवाइडर तोड़ते हुए कार गहरे पानी में जा समाई।
खिड़की खोलकर दोनों युवकों ने सूझबूझ से जान बचाई।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नौकायन रोड पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे रामगढ़ताल में जा गिरी। गहरे पानी में पहुंचने के कारण कार डूबने लगी, लेकिन उसमें सवार दो युवकों ने खिड़की खोलकर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

रामगढ़ताल में गिरी कार। - अभिनव राजन चतुर्वेदी
जानकारी के अनुसार, गोरक्ष इंक्लेव निवासी सर्वेश गोस्वामी अपने मित्र युवराज (निवासी लखनऊ) के साथ सुबह करीब चार बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान नौकायन रोड पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए ताल में उतर गई।

रामगढ़ताल में गिरी कार। - अभिनव राजन चतुर्वेदी
कार के तेजी से पानी में डूबने पर दोनों युवक घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की खोली और बाहर निकलने में सफल रहे।

रामगढ़ताल में गिरी कार। - अभिनव राजन चतुर्वेदी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के खोराबार में चाइनीज मंझा ने उड़ाई बिजली, सहजनवा में तीन दिन से संकट
सर्वेश गोस्वामी ने बताया कि कार को बैक करते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन ताल में चला गया। उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह कैसे हुआ।

रामगढ़ताल में गिरी कार। - अभिनव राजन चतुर्वेदी
सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित हैं।