विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में मॉडल शॉप पर शराब के शौकीनों से धोखा, पानी मिलाकर बेच रहे थे ठेकेदार; केस दर्ज

Published: Sat, 05 Sep 2026 02:05 PM (IST)

गोरखपुर के नौसढ़ मॉडल शॉप पर पानी मिलाकर शराब बेचने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की शिकायत पर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. नौसढ़ मॉडल शॉप पर पानी मिली शराब बिक्री।

  2. आबकारी विभाग की शिकायत पर तीन पर मुकदमा।

  3. जांच में शराब की तीव्रता मानक से कम मिली।

जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। मॉडल शाप नौसढ़ में मानक से कम तीव्रता वाली शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। जांच में शराब में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था। आबकारी विभाग की शिकायत पर गीडा पुलिस ने दुकान के लाइसेंसी सुधीर जायसवाल, विक्रेता संजय सिंह और विजेंद्र जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों पर आबकारी अधिनियम और बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग की टीम ने दो सितंबर को माडल शाप नौसढ़ का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान लाइसेंसी सुधीर जायसवाल के अलावा विक्रेता संजय सिंह और विजेंद्र जायसवाल मौजूद मिले। टीम ने विभिन्न ब्रांड और धारिता की कुल 31 सीलबंद शराब की बोतलें बरामद कीं।

इनमें इम्पीरियल ब्लू समेत अन्य ब्रांड की शराब शामिल थी। विभाग ने बरामद शराब के नमूने लेकर जांच कराई। जांच रिपोर्ट में कई नमूनों की तीव्रता निर्धारित मानक से कम पाई गई। आबकारी विभाग की तरफ से दी गई तहरीर के अुनसार शराब में पानी मिलाकर उसकी तीव्रता कम करने के बाद ग्राहकों को बिक्री की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर चिड़ियाघर में हिप्पो के तालाब में प्लास्टिक की बोतल फेंकना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। कार्रवाई के दौरान नमूने सील कर बरामद सामग्री का विवरण दर्ज किया गया। आबकारी निरीक्षक जोन दो श्याम नारायण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र छह, गोला, सिपाही अनिल चौधरी, विकास मिश्रा, शरद कुमार वर्मा और राघवेंद्र वर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे में बंपर भर्ती: गार्ड, क्लर्क, टाइपिस्ट समेत हजारों पदों पर तैयारी शुरू