विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर: राजघाट के प्रवेश द्वार में भी आई दरार, नगर निगम ने लगाए फ्लेक्स बैनर

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:35 AM (IST)

गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर गाजीबो का गुंबद गिरने के बाद नगर निगम ने परिसर के अन्य ...और पढ़ें

राजघाट के प्रवेश द्वार में भी दरार आने के बाद लगाए गए बैनर।

राजघाट के प्रवेश द्वार में भी दरार आने के बाद लगाए गए बैनर।

HighLights

  1. राजघाट पर गाजीबो गुंबद गिरने के बाद जांच शुरू।

  2. प्रवेश द्वार में दरार मिलने पर सुरक्षा अलर्ट जारी।

  3. नगर निगम ने फ्लेक्स बैनर लगाकर लोगों को चेताया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट परिसर में गाजीबो का गुंबद गिरने की घटना के बाद नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। नगर निगम की ओर से परिसर में स्थित अन्य गाजीबो और प्रवेश द्वार की जांच कराई गई। जांच के दौरान प्रवेश द्वार में हल्की दरार मिली है। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम ने सभी संबंधित ढांचों के आसपास फ्लेक्स बैनर लगाकर लोगों को दूर रहने की अपील की है।

नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने सहायक अभियंता और अवर अभियंता के साथ राजघाट पहुंचकर अन्य गाजीबो और प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रवेश द्वार में हल्की दरार दिखाई दी। इसके बाद नगर निगम ने एहतियात के तौर पर लोगों को इन ढांचों के पास नहीं जाने की हिदायत दी है।

gorakhpur gate 7 sept small

राजघाट के प्रवेश द्वार में भी आई दरार, नगर निगम ने लगाए फ्लेक्स बैनर।

गाजीबो का गुंबद गिरने के बाद अन्य ढांचों की जांच

रविवार को राजघाट में तेज बारिश के दौरान गाजीबो का गुंबद गिरने से हादसा हुआ था। इसमें दो अधिवक्ताओं की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद नगर निगम ने परिसर में बने अन्य ढांचों की सुरक्षा को लेकर जांच शुरू की है। फ्लेक्स बैनर लगाकर लोगों को संभावित खतरे वाले स्थानों से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर वज्रपात से ढहा गुंबद, दो अधिवक्ता की मौत; हंगामे के बाद CMO पर FIR

लोगों को दूर रहने की अपील

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि रविवार की घटना को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की ओर से यहां फ्लेक्स बैनर लगाए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे इन ढांचों के आसपास न जाएं और सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद