Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर से करें 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत के दर्शन, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:33 PM (IST)

    गोरखपुर से भारत गौरव ट्रेनें श्रद्धालुओं के लिए दो विशेष यात्राएं शुरू कर रही हैं। 17 अगस्त को 10 दिवसीय ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा और 31 जुलाई को 12 द ...और पढ़ें

    17 अगस्त को दस दिन के लिए चार ज्योतिर्लिंग के लिए करेगी प्रस्थान। जागरण

    17 अगस्त को दस दिन के लिए चार ज्योतिर्लिंग के लिए करेगी प्रस्थान। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पवित्र सावन माह में ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। 17 अगस्त को गोरखपुर से दस दिन के लिए भारत गौरव ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगी।

    श्रद्धालु महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और द्वारिकाधीश का दर्शन तथा स्टैच्यू आफ यूनिटी का भ्रमण कर सकेंगे। टिकटों की आनलाइन और आफलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा एक भारत गौरव ट्रेन 31 जुलाई को सुबह नौ बजे से 12 दिन के लिए दक्षिण भारत यात्रा के लिए रवाना होगी। श्रद्धालु तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन का दर्शन कर सकेंगे।

    पर्यटक ट्रेनों में गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में टू एसी, थ्री एसी और स्लीपर के कोच लगाए जाएंगे। यात्रा पैकेज का किराया निर्धारित है। श्रद्धालुओं के लिए ईएमआइ की सुविधा भी दी गई है। यात्रा में नाश्ता, भोजन के अलावा घूमने के लिए बस व ठहरने के लिए होटल व धर्मशाला की व्यवस्था रहेगी। आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। पू

    र्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे की इस भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेल कर्मचारियों को राहत, 'आरके शर्मा' बिना गजट हो सकेंगे 'राज कुमार शर्मा'

    यात्री लखनऊ, गोमती नगर स्थित आइआरसीटीसी के कार्यालय से अथवा वेबसाइट पर टिकट बुक कर सकते हैं। भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें भारतीय रेल की पर्यटक सर्किट ट्रेनें हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों के संचालन से पयर्टन को बढ़ावा मिल रहा है।