गोंडा के 40 साल पुराने बड़गांव पुल की मरम्मत को मिली मंजूरी, एक करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोंडा में 40 वर्ष पुराने बड़गांव पुल की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ...और पढ़ें

HighLights
गोंडा के बड़गांव पुल की मरम्मत को मिली स्वीकृति।
एक करोड़ रुपये की लागत से होगा जीर्णोद्धार कार्य।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या करेगा पुल को दुरुस्त।
जागरण संवाददाता, गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में सबसे पुराने बड़गांव पुल की मरम्मत होने की उम्मीद जगी है। 40 वर्ष पुराने रेलवे पुल की रेलिंग टूट गई है। पुल में जगह-जगह जोड़ भी खुल गए हैं।
पुल से बलरामपुर, सिद्धार्थनगर अन्य जिलों के साथ ही नेपाल तक के वाहन आते जाते हैं। इसे मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड अयोध्या ने छह माह पहले मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था, जिसके लिए एक करोड़ रुपये सड़क परिवहन मंत्रालय से स्वीकृत हुए हैं।
मंडल मुख्यालय से देवीपाटन मंदिर होते हुए नेपाल तक को जोड़ने वाला बड़गांव ओवरब्रिज लंबे समय से डगमगा रहा है। पुल पर बड़े वाहनों के गुजरते ही धड़ाधड़हट की आवाज आती है और पुल कांपने लगता है। यही नहीं झटका लगने के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होकर नीचे भी चले जाते हैंं।
इस पुल के नीचे से प्रतिदिन 120 से अधिक ट्रेेनें गुजरती हैं तथा ऊपर गुजरने वाले वाहन आए दिन नीचे गिर जाते हैं। यह लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का बन सकता है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या ने पुल के मरम्मत की तैयारी की है।
यह भी पढ़ें- गोंडा में जांच करने गई पीआरवी टीम पर बांका और फरसा से किया हमला; हिरासत में दो आरोपी
इसमें पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स (विस्तार जोड़) को बदलकर हुए स्थान को भरते हुए दुरुस्त कराया जाएगा। कोई हिस्सा कमजोर है तो उसे बदलकर उसकी भार क्षमता बढ़ाई जाएगी।
साथ ही पुल की ऊपर की रेलिंग भी दुरुस्त कराई जाएगी,जिससे ऊपर गिरने वाले वाहनों के नीचे गिरने का खतरा न रहे। यही नहीं,पुल की ऊपरी परत को पूरी तरह से उखाड़ कर उसे फिर से बनाया जाएगा,जिससे यह पुल पुन: नया जैसा दिखने लगेगा।
करीब एक करो़ड़ रुपये से पुल की मरम्मत होनी है, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इस पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
एसके मिश्र, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या
