विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए 66 करोड़ का प्लान तैयार, विभाग लगाएगा 90 नए ट्रांसफार्मर

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:03 PM (IST)

गोंडा सहित देवीपाटन मंडल में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से राहत के लिए 66.42 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान मंजूर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. देवीपाटन मंडल में 66.42 करोड़ रुपये का बिजली प्लान।

  2. 15 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी, 90 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे।

  3. बिजली ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज की समस्या का होगा समाधान।

संवाद सूत्र, गोंडा। अघोषित बिजली कटौती और आंखमिचौली से परेशान देवीपाटन मंडल के चारो जिलों के उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। शासन ने बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत बिजली के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 66.42 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

योजना के तहत मिशन मोड में काम कराकर आपूर्ति व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद बनाने की तैयारी है। योजना के तहत मंडल के 15 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। इसके अलावा एक नई 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा।

बिजली आपूर्ति को और व्यवस्थित करने के लिए सात 11 केवी लाइनों का निर्माण एवं बाइफर्केशन कराया जाएगा। 243 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि 90 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।

योजना के तहत होंगे ये काम

मंडल के 15 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। इससे बढ़ते विद्युत भार को संभालने में उपकेंद्र अधिक सक्षम होंगे। वर्तमान में जिन उपकेंद्रों पर क्षमता से अधिक लोड का दबाव रहता है। इसके अलावा एक नई 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा। नई लाइन से संबंधित उपकेंद्रों का लोड विभाजित होगा और आपूर्ति नेटवर्क पर दबाव कम किया जा सकेगा। सात 11 केवी लाइनों का निर्माण एवं बाइफर्केशन कराया जाएगा।

इससे फीडरों का लोड संतुलित करने के साथ ही एक क्षेत्र में आई खराबी का असर दूसरे क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने में मदद मिलेगी। 243 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि 90 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इससे ओवरलोड ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते दबाव को कम करने और नए विकसित हो रहे क्षेत्रों की बिजली जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- गन्ने की 'सुपर किस्म' विकसित करने में जुटे विज्ञानी, शाहजहांपुर गन्ना शोध परिषद ने तैयार किए रोगरोधी बीज

मुख्य अभियंता बिजली देवीपाटन मंडल यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि यह कार्य बिजनेस प्लान के तहत कराए जाएंगे। उद्देश्य बिजली आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय बनाना है। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान करने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।