विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में बारिश का कहर, 12 ग्राम पंचायतों में आवागमन के लिए लगाईं 122 नाव; 23000 की आबादी प्रभावित

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:57 PM (IST)

गोंडा में भारी बारिश और नदियों के जलस्तर बढ़ने से 12 ग्राम पंचायतों के 60 मजरों में 23 हजार लोग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा में 23 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित।

  2. दत्तनगर मार्ग कटा, स्कूल जलमग्न हुए।

  3. आवागमन के लिए 122 नावें लगाई गईं।

जागरण टीम, गोंडा। नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ का पानी घरों में भर गया है। दत्तनगर मार्ग कट गया है। जिले की 12 ग्राम पंचायतों के 60 मजरों में 23 हजार आबादी बाढ़से प्रभावित है। स्कूलों में जलभराव होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई है। आवागमन के लिए 122 नावें लगाई गई हैं।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रुकरुक कर दिनभर बारिश हुई। 24 घंटे के भीतर करीब 40 मिलीमीटर बारिश हुई है। जलजमाव होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नवाबगंज : बाढ़ का पानी अब मुख्य मार्गो तक पहुंच गया है। गोकुला, तुलसीपुर माझा, महंगूपुर, रघुनाथपुर, जैतपुर, कटरा भोगचंद, तुरकौली, लोलपुर के मजरों में पानी तेजी से बढ़ रहा है।

साकीपुर और दत्तनगर माझा छोड़कर अन्य गांवों में सरकारी नाव का अभाव है। बाढ़ पीड़ितों पर जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। दत्तनगर में घड़ियाल निकलने की पुष्टि वन दरोगा कमल सिंह ने किया है। गोंडा अयोध्या-हाईवे से गांव को जाने वाला एक किलो लंबा मार्ग पानी में डूब गया है।

ढेमवाघाट : दत्तनगर बैसिया मार्ग कटने से आवागमन ठप हो गया है। मंगलवार को प्रभावित मजरों के बच्चे स्कूल नहीं जा सके। सड़क भी कई जगह कट गयी है। लौकी, भिंडी, तोरिया की फसल खेतों में गलने लगी हैं। मल्हान पुरवा के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के आगे पानी भर गया है।

कर्नलगंज : जलस्तर बढ़ने से अभी तहसील के किसी गांव में पानी नहीं घुसा है, लेकिन नकहरा के नौ और चंदापुर किटोली के पांच मजरे दोनों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

यह भी पढ़ें- रायबरेली के AIIMS में बढ़ेंगी फैसिलिटी, अब इमरजेंसी में भी होगा मरीजों का अल्ट्रासाउंड और एक्सरे; जल्द मिलेगी सुविधा

उमरीबेगमगंज : जबरनगर, ऐलीपरसौली में लोगों के घरों में पानी भर गया है। हनुमान रथ से लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव व तहसीलदार आशुतोष पांडेय ने नवाबगंज के बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर राहत व बचाव कार्य की जानकारी ली।

मंगलवार को नदियों का जलस्तर

  • नदी-खतरे का निशान-जलस्तर
  • एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी-106.07-106.55
  • अयोध्या में सरयू नदी-92.73-93.09
  • घाघरा नदी में डिस्चार्ज पानी-382328

नोट : यह आंकड़े बाढ़ कार्यखंड से जुटाए गए हैं। जलस्तर मीटर में है।