गोंडा में इनोवा-टेंपो की आमने-सामने की भिडंत, 17 लोग गंभीर रूप से घायल
घायलों को बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इनोवा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायलों क ...और पढ़ें

इनोवा कार व टेंपो में आमने-सामने की भिडंत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, गोंडा। गोंडा-उतरौला मार्ग स्थित धनौली गांव के पास इनोवा कार व टेंपो में आमने-सामने की भिडंत हो गई। टेंपो में सवार सभी 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
टेंपो में जिले के साथ बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के यात्री थे शामिल
घायलों की पहचान बलरामपुर के रेहरा बाजार के पीहर निवासी सम्राट, विश्राम वर्मा, राम कुमार, सुमन, अनीता, पवन कुमार, विकास, अभिजीत, किलौली के ननकू, मुन्नी देवी, बाग बाजार की शांति देवी, जिला सिद्धार्थनगर के भवानीगंज के चखनिया की राजवंती, परसपुर के राकेश कुमार, रंगई लाल, उतरौला की अशोका देवी, चमुर व नगर कोतवाली के सोनी कपूर निवासी बब्लू के रूप में हुई है।
घायलों का चल रहा है उपचार, पुलिस ने शुरू की जांच
घायल रेलवे स्टेशन से टेंपो से सवार होकर धानेपुर की ओर जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डॉक्टर अतुल मिश्र ने बताया कि सभी 17 घायलों का उपचार किया जा रहा है।
उधर, पुलिस ने इनोवा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों के स्वजनों को सूचना दी गई है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।