विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में 2.88 करोड़ की लागत से बनेंगे चार नए पुल, 2 लाख लोगों का आवागमन होगा सुगम

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:02 PM (IST)

गोंडा जिले में 2.88 करोड़ रुपये की लागत से चार नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों के बनने से करीब दो लाख लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गोंडा में 2.88 करोड़ से चार नए पुल बनेंगे।

  2. दो लाख से अधिक लोगों का आवागमन होगा सुगम।

  3. लोक निर्माण विभाग ने 66.82 लाख रुपये आवंटित किए।

संवाद सूत्र, गोंडा। जिले में चार स्थानों पर दो करोड़ 88 लाख रुपये से पुल बनने जा रहे हैं। इनके निर्माण शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 66 लाख 82 हजार रुपये आवंटित किए हैं। इन पुलों का निर्माण हो जाने के बाद करीब दो लाख लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

गोंडा में बेलावा-नाऊपुरवा-अहिरनपुरवा मार्ग में मनवर नदी पर एक करोड़ 16 लाख से लघु सेतु बनाया जाएगा, जिसके लिए 32 लाख 23 हजार रुपये मिले हैं।

रमवापुर श्याम-सोहसा-परसा मार्ग स्थित मनवर नदी पर 80 लाख 75 हजार से लघु सेतु बनाया जाएगा, जिसके लिए 16 लाख 15 हजार रुपये मिले हैं।

गोंडा में कालीकुंडा मार्ग पर पड़ रहे स्थानीय नाले पर पुल के लिए 46 लाख नौ हजार के बजट के स्वीकृति मिली है, जिसके लिए नौ लाख 22 हजार रुपये मिले हैं।

लोहारनपुरवा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह नया पुल बनाने के लिए 46 लाख नौ हजार बजट स्वीकृत हुआ है, जिसके लिए नौ लाख 22 हजार रुपये मिले हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलों के बन जाने से दो लाख से अधिक लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोंडा के 40 साल पुराने बड़गांव पुल की मरम्मत को मिली मंजूरी, एक करोड़ रुपये होंगे खर्च