गोंडा में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 101 लोगों को काटा
गोंडा जिले में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है, जहां 24 घंटे के भीतर 101 लोगों को कुत्तों ने काटा है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, गोंडा। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में अलग-अलग गांव-मोहल्ले में 101 लोगों को कुत्तों ने काटा है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय से सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाई है।
बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में 36 लोगों ने एआरवी लगवाई। बेलसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सतपाल सोनकर ने बताया कि गुरुवार को कुल 24 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया।
मेहनौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर बाबागंज में गुरुवार को सात लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया है। फार्मासिस्ट अजय प्रकाश ने बताया कि छिटाई पुरवा की रहने वाली नौ वर्षीय कृतिका व अमीरपुरवा की रहने वाली कुंवारी देवी एआरवी लगाया गया है।
कटरा बाजार अधीक्षक डॉ. इंदू सिंह राणा ने बताया कि आज 15 लोगों को एआरवी लगाया गया है। धानेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में गुरुवार को 21 लोगों को कुत्ता काटने की इंजेक्शन लगाया है।
अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने कहा कि केंद्र पर प्रतिदिन एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने कहा कि जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर प्रतिदिन एआरवी लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें- गोंडा में कर्नलगंज के खाली प्लॉट में मिला युवक का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस