Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में ट्रेनिंग के दौरान बाउंड्री वॉल तोड़कर धान के खेत में कूदी यूपी-112 की गाड़ी, क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:28 PM (GMT+05:30)

    गाजीपुर के बिराईच में तेज सिंह प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र में यूपी-112 की एक पीआरवी प्रशिक्षण के दौरान अनियंत्रित होकर बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए धान ...और पढ़ें

    प्रशिक्षण के दौरान बाउंड्रीवाल तोड़कर धान के खेत में कूदी यूपी-112 की गाड़ी।

    प्रशिक्षण के दौरान बाउंड्रीवाल तोड़कर धान के खेत में कूदी यूपी-112 की गाड़ी।

    HighLights

    1. प्रशिक्षण के दौरान अनियंत्रित हुई यूपी-112 की गाड़ी।

    2. बाउंड्री वॉल तोड़कर धान के खेत में जा गिरी।

    3. वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, निकालने में मशक्कत।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बिराईच स्थित तेज सिंह प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस की 112 सेवा की एक पीआरवी (पब्लिक रिस्पांस व्हीकल) प्रशिक्षण के दौरान अनियंत्रित होकर केंद्र की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए पानी से लबालब धान के खेत में जा कूदी।

    पुलिस लाइन के अधिकारी और आरआई राजभूषण यादव की मौजदूगी में पुलिस विभाग की गाड़ी चलवाने का टेस्ट लिया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान 112 की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज सिंह प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए खेत में जा पहुंची।

    हादसे में पीआरवी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।

    बताया जा रहा है कि हादसे के बाद 112 वाहन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही और दारोगा धान के खेत में उतरकर वाहन को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे। खेत में पानी और धान की फसल होने के कारण पुलिसकर्मियों को वाहन तक पहुंचने और उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें- यूपी के 67449 उपभोक्ताओं को पहला बिजली बिल ही नहीं दे पाईं बिजली कंपनियां, परिषद ने उठाई मुआवजे की मांग

    खबरें और भी