Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल में सबसे कमजोर मानसून की दस्तक, गाजीपुर में 58% कम बरसी बारिश से किसान परेशान

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:29 PM (IST)

    गाजीपुर में इस साल मानसून पिछले तीन वर्षों में सबसे कमजोर रहा है, जिसमें 1 जून से 13 जुलाई तक सामान्य से 58% कम बारिश दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    तस्वीर- फाइल।

    तस्वीर- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिले में पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस बार बारिश सबसे कमजोर रही है। वर्ष 2024 में 13 जुलाई तक जिले में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी 2025 में भी स्थिति सामान्य के आसपास रही, लेकिन इस साल बारिश ने किसानों को बेहाल कर दिया है।

    एक जून से 13 जुलाई तक सामान्य वर्षा के मुकाबले जिले में लगभग तीन गुना कम बारिश हुई जो सामान्य बारिश के मुकाबले 58 प्रतिशत कम है। बारिश की कमी का असर अब खेतों में भी साफ दिखाई देने लगा है। धान की रोपाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

    जबकि कई क्षेत्रों में किसान सिंचाई के वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को भी गाजीपुर में एक बूंद बारिश दर्ज नहीं हुई।

    मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों की स्थिति प्रभावित हो सकती है। कृषि विभाग भी वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    यह भी पढ़ें- चूहों का दुश्मन है सांप...बारिश में निकले बिलों से बाहर, सभी नहीं होते जहरीले; अगर काट जाए तो कैसे करें बचाव

    तीन साल में कैसे बदली बारिश की तस्वीर

    • 2024: 13 जुलाई तक मानसून सामान्य से बेहतर रहा, अच्छी वर्षा से खेती को मिला लाभ।
    • 2025: बारिश सामान्य के करीब रही, जिले में लगभग 80.6% सामान्य वर्षा दर्ज हुई।
    • 2026: केवल 85.2 मिमी वर्षा, सामान्य 203.5 मिमी के मुकाबले 58% की कमी, गाजीपुर अत्यधिक कम वर्षा वाले जिलों में शामिल।