Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश की पहली नाइट हेरिटेज रन ने गाजियाबाद में रचा इतिहास, फिटनेस के संगम में देश-विदेश से जुटे रनर

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 08:35 PM (IST)

    गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश की पहली नाइट हेरिटेज रन का आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश से धावक शामिल हुए। जीटी रोड और एलिवेटेड रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश की पहली नाइट हेरिटेज रन में हजारों लोग शामिल हुए। जागरण

    गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश की पहली नाइट हेरिटेज रन में हजारों लोग शामिल हुए। जागरण

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश की पहली नाइट हेरिटेज रन गाजियाबाद में

    2. देश-विदेश के धावकों ने फिटनेस का जज्बा दिखाया

    3. संगीत, योग, जुम्बा से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    जागरण संवाददाता, गाज़ियाबाद। जीटी रोड और एलिवेटेड रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर शुक्रवार रात अलग ही माहौल था। सिटी फॉरेस्ट के बाहर  उत्तर प्रदेश की पहली नाइट हेरिटेज रन हो रही है।

    इस खास मौके पर न सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों से, बल्कि केन्या और इथियोपिया जैसे देशों से भी धावक पहुंचे। वहीं, आसपास के शहरों से आए लोग भी इस पल के साक्षी बने और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

    ghaziabad heritage run

    मेरठ से आए दीपक ने बताया कि उन्होंने पहले कई मैराथन देखी हैं, लेकिन रात में इस तरह का आयोजन पहली बार देखा। यहां आकर जहां एक तरफ शहर के प्रमुख स्थलों की जानकारी मिली, वहीं खुद को फिट रखने की प्रेरणा भी मिली।

    ghaziabad heritage run 8

    उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रतिभागियों को व्हीलचेयर पर दौड़ते देख यह महसूस हुआ कि चुनौतियां कितनी भी बड़ी हों, हौसले से बड़ी नहीं होतीं। शास्त्री नगर से पहुंची मोनिका गोयल ने कहा कि इस आयोजन ने हर उम्र के लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया है और ऐसा लग रहा है जैसे पूरा शहर एक साथ इस पल को जी रहा हो।

    ghaziabad heritage run 6

    जनप्रतिनिधियों ने सराहा आयोजन

    कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि गाज़ियाबाद के इतिहास में यह एक बड़ा अध्याय है। उन्होंने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए आयोजकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

    खबरें और भी

    ghaziabad heritage run 5

    संगीत और फिटनेस का दिखा संगम

    कार्यक्रम के दौरान मंच पर बॉलीवुड और देशभक्ति गीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। ‘चक दे इंडिया’ और ‘जय हो’ जैसे गीतों पर जहां कलाकारों ने जोश भरी प्रस्तुति दी, वहीं शहर के लोग भी खुद को रोक नहीं पाए और जमकर झूमे। इसी बीच योग, जुम्बा और भंगड़ा जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को नियमित रूप से फिट रहने का संदेश दिया गया।

    ghaziabad heritage run 2

    भीड़ बढ़ने पर बिगड़ी व्यवस्थाएं

    आयोजन की शुरुआत भले ही व्यवस्थित रही, लेकिन जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, व्यवस्थाएं चरमराने लगीं। स्टार्टिंग पॉइंट के पास ही स्टेज बनाए जाने के कारण कलाकारों को देखने के लिए जुटी भीड़ और धावकों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। धावकों को भीड़ के बीच से बचते हुए अपनी रेस शुरू और खत्म करनी पड़ी, जिससे उन्हें परेशानी हुई।

    ghaziabad heritage run 3

    कई प्रतिभागियों का कहना था कि यदि स्टेज को थोड़ा दूर बनाया जाता तो यह समस्या नहीं आती। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की कमी भी नजर आई, जिसके चलते आयोजकों को भीड़ को संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बिना सूचना और सहमति के पोस्टपेड से प्रीपेड कर दिया बिजली मीटर, खातों में चढ़ा दिया गलत मोबाइल नंबर