Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: एम-परिवहन एप में तकनीकी खामी, डिजिटल आरसी के लिए भटक रहे वाहन मालिक

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:55 AM (IST)

    एम-परिवहन एप में तकनीकी खामी के कारण वाहन मालिकों को डिजिटल आरसी डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें हार्ड कॉपी साथ रखनी पड़ रही है। परिव ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. एम-परिवहन एप में तकनीकी खामी से डिजिटल आरसी अटकी।

    2. वाहन मालिकों को डिजिटल आरसी डाउनलोड करने में परेशानी हो रही।

    3. मंत्रालय स्तर पर एप अपडेट के कारण समस्या, जल्द समाधान।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एम-परिवहन एप में तकनीकी खामी के चलते वाहन मालिकों को डिजिटल आरसी डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। एप पर वाहन का विवरण दर्ज करने के बाद वर्चुअल आरसी डाउनलोड नहीं हो पा रही है।

    इससे वाहन मालिकों को हार्ड कापी आरसी समेत दस्तावेज साथ रखने पड़ रहे हैं। लोनी निवासी विजय शर्मा ने बताया कि पहले एप पर आरसी का विवरण उपलब्ध था, लेकिन अब डाटा नहीं दिख रहा है।

    जल्द समस्या होगी दूर

    विजय नगर निवासी प्रदीप त्यागी के मुताबिक कुछ दिन पहले आरसी एप पर दिखाई दे रही थी, मोबाइल से इसका डाटा हट गया। दोबारा डाउनलोड करने पर आरसी नहीं मिली।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंत्रालय स्तर से एप में अपडेट का कार्य चल रहा है। इसी कारण फिलहाल डिजिटल आरसी डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है। जल्द समस्या दूर होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- सावधान! YouTube पर मुफ्त iPhone और डबल रिटर्न का लालच पड़ा भारी, मुरादाबाद में एक ऐप से खाते से उड़े ₹18.47 लाख

    यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में ई साक्ष्य ऐप का प्रयोग अनिवार्य, अब हर कार्रवाई की होगी रिकॉर्डिंग