दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट के चलते हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें हो सकती हैं बाधित, एयरलाइन्स को किया अलर्ट
दिल्ली में होने वाले बीटिंग द रिट्रीट समारोह के कारण बृहस्पतिवार को हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरपोर्ट प्राधिकरण को हिंडन एयरफोर ...और पढ़ें
-1767118387339-1769615582660-1769615590713_m.webp)
दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट के चलते बाधित हो सकती हैं उड़ानें।
HighLights
दिल्ली के बीटिंग रिट्रीट से हिंडन उड़ानें प्रभावित
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के बाद देरी संभव
कोई उड़ान रद नहीं, वायुसेना की मंजूरी अनिवार्य
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दिल्ली में होने वाले बीटिंग द रिट्रीट समारोह के चलते बृहस्पतिवार को हिंडन एयरपोर्ट की उड़ानें बाधित हो सकती हैं। इसको लेकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर से एयरपोर्ट प्राधिकरण को सूचना दे दी गई है।
हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डाॅ. चिल्का महेश ने बताया कि उड़ान कोई भी रद नहीं होगी। दोपहर एक बजे के बाद उड़ान भरने वाले व उतरने वाले विमान में कुछ देरी हो सकती है।
हर उड़ान के लिए पहले वायुसेना की ओर से क्लियरेंस मिलेगा। इसके बारे में एयरलाइंस कंपनियों को सूचना दे दी है जिससे वे पहले से तैयार रहें। अभी कोई उड़ान रद नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- कर्ज के चक्कर में रिश्तों का कत्ल! गाजियाबाद में नाती ही निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड, साथी संग गिरफ्तार

