कर्ज के चक्कर में रिश्तों का कत्ल! गाजियाबाद में नाती ही निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड, साथी संग गिरफ्तार
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में होलसेल कारोबारी से हुई लाखों की लूट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के नाती यश गुप्ता और उसके साथी दीपांशु को ...और पढ़ें
-1769609287809_m.webp)
कर्ज उतारने के लिए नाती ने नाना-नानी को लूटा। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में होलसेल कारोबारी से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह लूट पीड़ित के नाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपित नाती ने 50 हजार रुपये का कर्ज उतारने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपित नाती और उसके साथी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने लूटे गए 75 हजार रुपये, लूट की रकम से खरीदा गया आइफोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपितों के दो साथी अभी फरार हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा थानाक्षेत्र में 10 जनवरी को गजक के होलसेल कारोबारी राजीव गुप्ता और उनकी पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई थी। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जाते समय उनसे नकदी भरा बैग लूट लिया था। आरोपितों ने उनकी स्कूटी में बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज
पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुिलस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ खोड़ा थाने पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने लुटेरों का सुराग लगाने के लिए टीमों का गठन किया था। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा ने पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद लेकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में दीपांशु और यश गुप्ता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- UGC के नए एंटी-डिस्क्रिमिनेशन नियमों का विरोध तेज, मोदीनगर तहसील पर सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन
दोनों आरोपित खोड़ा थानाक्षेत्र के ही रहने वाले हैं। आरोपित यश गुप्ता पीड़ित गजक कारोबारी राजीव गुप्ता का नाती है। एसीपी की मानें तो पूछताछ में आरोपित यश गुप्ता ने बताया कि अपने शौक और मौजमस्ती के चक्कर में उसने तीन साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी।
मौजमस्ती करने के चक्कर में उसपर कर्ज हो गया था। यश ने बताया कि उसने अपने दोस्त दीपांशु से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिनके लौटाने के लिए दीपांशु उसपर दबाव बना रहा था। दीपांशु के पैसे लौटाने के लिए उसने अपने नाना को लूटने की साजिश रची थी।
लूट के लिए बुलाया था मौसेरा भाई व एक दोस्त
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि यश गुप्ता के साथ उसके नाना को लूटने की साजिश रचने के बाद दीपांशु ने अपने मौसेरे भाई लक्की और एक दोस्त अंशु पंडित को घटना में शामिल किया था। साजिश के तहत 10 जनवरी को जब राजीव गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तो उन्होंने उनके हाथ से नोटों भरा बैग लूट लिया था।
दीपांशु ने बताया कि वारदात के वक्त यश गुप्ता हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था, जबकि बाइक पर पीछे बैठे अंशु ने राजीव गुप्ता से बैग छीना था। बैग में मिले पैसों को चारों आरोपितों ने आपस में बांट लिया था।
दीपांशु ने बताया कि उसके हिस्से में आई रकम से उसने आइफोन खरीदा था। यह फोन पुलिस ने दीपांशु के पास से बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित मौजमस्ती के लिए दिल्ली जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया।

