गाजियाबाद में नगर निगम के दावे फेल, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें; वसुंधरा-इंदिरापुरम की तस्वीरें खोल रही पोल
नगर निगम के दावों के बावजूद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बारिश के बाद दूसरे दिन भी जलभराव रहा, जिससे वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम के लोग परेशान रहे। नालो ...और पढ़ें
-1786244947176_m.webp)
इंदिरापुरम के सीआइएसएफ रोड स्थित एसटीपीके सामने भरा वर्षा का पानी। जागरण
HighLights
ट्रांस हिंडन में बारिश के बाद दूसरे दिन भी जलभराव।
वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम में जलभराव से लोग जूझते रहे।
नालों की गंदगी और खराब सड़कें जलभराव का मुख्य कारण।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। जलभराव रोकने के लिए नगर निगम के दावे वर्षा में फिसल गए हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में शनिवार को वर्षा तो नहीं हुई लेकिन दूसरे दिन भी कई जगह जलभराव देखने को मिला।
वैशाली सेक्टर-3 में पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई। इसके अलावा वसुंधरा, इंदिरापुरम में भी जलभराव से लोग जूझे। लोगों का आरोप है कि नाले से लेकर नालियां तक गंदगी से भरी पड़ी हैं। इनकी वजह से गलियों और प्रमुख मार्गाें पर पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
वसुंधरा सेक्टर-1 के कई इलाकों में 12 घंटे बाद भी वर्षा के पानी की निकासी नहीं हुई। सेक्टर-1 के महादेव मंदिर मार्ग पर सुबह के समय भारी जलभराव रहा। इसके अलावा रामलीला मैदान रोड पर पानी भरा रहा।

सड़कें बदहाल हो गईं
स्थानीय निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सड़कें बदहाल हो गई हैं और इनमें गड्ढे हो गए हैं। पानी की निकासी के लिए नाले यहां नहीं बने हैं। इंदिरापुरम में नगर निगम के सीवेज टर्शरी प्लांट में भारी जलभराव रहा।

पानी की निकासी नहीं कराई
इसके अलावा प्लांट के सहारे सड़क पर भी जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा शक्तिखंड-3 में भी दूसरे दिन जलभराव से लोग परेशान रहे। स्थानीय निवासी मोहित ने बताया कि हर बार क्षेत्र में जलभराव होता है और पानी की निकासी होने में एक से दो दिन लग जाते हैं। कड़कड़ माडल में पार्काें में भरे पानी की निकासी नहीं कराई गई।
स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि पार्क में काफी पानी भरा हुआ है। इसकी निकासी के लिए नगर निगम ने कोई व्यवस्था नहीं की है। वैशाली सेक्टर-3 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने पंप लगवाकर पार्क और सड़क से पानी की निकासी कराई।
खबरें और भी

हर साल भरता है पानी, नहीं दिखती कवायद
ट्रांस हिंडन के कुछ क्षेत्रों में हर साल जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इनमें भोपुरा, शालीमार गार्डन, वैशाली और हिंडन बैराज स्थित अंडरपास हैं। यहां से पानी की निकासी के इंतजाम नगर निगम नहीं कर पा रहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, 81 जलभराव और 32 पेड़ गिरने की शिकायतें; कई इलाकों में घंटों लगा जाम
जल की निकासी की समस्या जिन क्षेत्रों में थी, वहां पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई। नालियों की सफाई के निर्देश सभी जोन में दिए हैं। - डॉ. मिथलेश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी