'मुझे मालूम नहीं था कि...', गाजियाबाद में आधी रात को पड़ोसी ने देखा पूरा मंजर; तीन बच्चियों को न बचा पाने का है गम
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी (Bharat City Society) में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। एक पड़ोसी ने उन्हें खिड़की पर देखा था, ल ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी (Bharat City Society) में आधी रात को बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदने वाली तीन नाबालिग बहनों के आखिरी पलों को देखने वाले पड़ोसी कपल ने उस भयानक मंजर को बयां किया है। चश्मदीद कपल को पूरा मंजर देखने के बावजूद उन्हें नहीं बचा पाने का गम है।
फ्लैट के सामने की बिल्डिंग में रहने वाली अपर्णा ने कहा, "मैंने तीनों बच्चियों को रात 2:00 बजे खिड़की पर देखा था और वो आगे की तरफ झुक रही थीं, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि तीनों बच्चियों कूद जाएगी। उनके कूदते ही मैंने शोर मचाया और पुलिस को तत्काल सूचना दी।"
अरुण कुमार (अपर्णा के पति) ने बताया, "मैंने उन तीनों को कूदते हुए देखा था, यह घटना रात करीब 2 बजे हुई, मैंने जो देखा, उसके मुताबिक उनमें से एक ने कूदने का प्लान बनाया था और बाकी दो उसे बचाने की कोशिश में गिर गई। इसके बादग मैंने पुलिस को फोन किया था।"

घटना के बाद सोसायटी परिसर में जमा लोग। फोटो- जागरण
तीनों बहनों को कोरियाई गेम खेलने की थी लत
जानकारी के मुताबिक, यह डरावनी घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब तीनों लड़कियां अपने अपार्टमेंट बिल्डिंग से एक साथ नीचे कूद गईं, इससे पूरी सोसायटी में सनसनी फैल गई। तीनों बहनों को कोरियाई गेम खेलने की लत थी।
खबरें और भी

फ्लैट की इसी खिड़की से कूदी थी तीनों बहनें।
तीनों बहनें हमेशा एक साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फ्लैट से बरामद मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

फ्लैट के फ्लोर पर रखी फैमिली फोटोग्राफ्स। फोटो- जागरण
माना जा रहा है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम खेलने की लत थी और कल मंगलवार को पिता ने बेटियों से मोबाइल वापस लेने की बात कही थी, जिसके चलते उन्होंने भयावह कदम उठा लिया। पुलिस टीम, मामले की जानकारी के लिए परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'सॉरी पापा... I am Really Sorry', रुला देगा तीन बहनों का सुसाइड नोट; पिता को जिंदगीभर का गम दे गईं बेटियां
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ दिया परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एकसाथ खत्म की जिंदगी; सहम उठे लोग
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कोरियाई गेम खेलने की थी लत
चार फरवरी की सुबह हमें जानकारी मिली कि तीन बच्चियों ने एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हमें इस मामले में एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट से यह साफ है कि तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं। किसी खास एप का नाम नहीं लिया गया था। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था।
निमिश पाटिल, डीसीपी ट्रांस-हिंडन