Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सॉरी पापा...', गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से क्यों कूदीं तीन बहनें; सुसाइड नोट में खुलासा

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 12:51 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड नोट में "सॉरी पापा... आई एम रियली सॉरी" लिखा था, जिसने पिता को गह ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। Ghaziabad Suicide Case 'सॉरी पापा... आई एम रियली सॉरी' (I am really sorry) सुसाइड नोट में लिखकर गाजियाबाद की तीन नाबालिग सगी बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। ये शब्द कहने और पढ़ने में जितना आसान है, उतना रियल लाइफ में नहीं। क्योंकि इन शब्दों के साथ ही गाजियाबाद के चेतन की तो जिंदगी ही उजड़ गई। जिन बेटियों को बड़े लाड-प्यार से जिंदगी जीना सिखाया, आज उन्हीं बेटियों ने जिंदगी भर का गम दे दिया। गाजियाबाद की इस घटना से हर कोई सहम गया है।

    तीन बहनों ने सुसाइड नोट में और क्या लिखा?

    गाजियाबाद की तीन नाबालिग बहनों ने सामूहिक आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है, 'जिंदगी की सच्ची कहानी (Trure Life Story), इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो। क्योंकि ये सब सच है। अभी पढ़ो, सॉरी पापा... आई एम रियली सॉरी'। बेटियों ने सुसाइड नोट में रोती हुई इमोजी भी बनाई है। यह सुसाइड नोट गहरे मानसिक दबाव की ओर इशारा कर रहा है।

    Ghaziabad suicide case

    मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट। सोशल मीडिया

    वहीं, इस घटना को लेकर डीसीपी निमिश पाटिल ने बताया, 'चार फरवरी की सुबह हमें जानकारी मिली कि तीन लड़कियों ने एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी। हॉस्पिटल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमें इस मामले में एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट से साफ है कि तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं। किसी खास एप का नाम नहीं लिया गया। घटना के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन वे सो रहे थे।'

    WhatsApp Image 2026-02-04 at 11.44.35 (1)

    इसी बिल्डिंग से तीन बहनों ने कूदकर आत्महत्या की है। मनोज कुमार

    तीनों बहनों को थी ऑनलाइन गेम खेलने की लत

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों नाबालिग बहनों को कोरियाई गेम की लत थी। हालांकि, परिजन उन्हें ऑनलाइन गेम खेलने से मना करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि पिता ने कल ही उनसे मोबाइल लेने की बात कही थी। इसी के चलते तीनों बहनों ने मंगलवार देर रात एक साथ बिल्डिंग की नौवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-02-04 at 12.03.30

    इसी खिड़की से कूदकर की आत्महत्या। मनोज कुमार

    घटना से सोसायटी में फैली दहशत 

    गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में हुई इस दर्दनाक घटना से पूरी सोसायटी में दहशत फैल गई है। वहीं, बुधवार सुबह जब सोसायटी के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख हर किसी की रूह कांप गई।

    कोरोना के छोड़ दी थी पढ़ाई

    पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बहनों ने कोरोना के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही तीनों बहनों को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगी थी।

    पुलिस के अनुसार, चेतन नाम का व्यक्ति तीन साल पहले अपने परिवार के साथ यहां भारत सिटी सोसायटी में आकर रहने लगा था। तभी से परिवार इसी सोसायटी की नौवीं मंजिल पर रहता था। चेतन पहले परिवार के साथ दिल्ली में रहता था।

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ दिया परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एकसाथ खत्म की जिंदगी; सहम उठे लोग

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कोरियाई गेम खेलने की थी लत

    बताया गया कि चेतन के परिवार में दो पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां थीं। वहीं, तीनों बेटियों के सामूहिक सुसाइड करने के बाद अब परिवार में सिर्फ एक बेटा, दो पत्नी और चेतन बचा है। बेटा भी मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।