Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर व्यवस्था के आगे 'अपाहिज' हुआ सिस्टम, रोजाना बिजली गुल होने की आ रही शिकायत

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:00 AM (IST)

    गाजियाबाद में 2.20 लाख स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी उपभोक्ता परेशान हैं। नेगेटिव बैलेंस के कारण बिजली कटने और रिचार्ज के बाद भी आपूर्ति सामान्य होने मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गाजियाबाद में 2.20 लाख स्मार्ट मीटर लगे, उपभोक्ता परेशान।

    2. नेगेटिव बैलेंस पर बिजली कटती, बहाली में 24-48 घंटे।

    3. विद्युत निगम अधिकारी भी स्मार्ट मीटर से असहाय महसूस कर रहे।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिजली व्यवस्था को पारदर्शी बनाने व उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हुआ था। उपभोक्ताओं के तमाम विरोधों के बाद भी अभी तक करीब 2.20 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।

    उपभोक्ताओं की मानें तो अब स्मार्ट मीटर उनके गले की फांस बने हुए हैं। नेगेटिव बैलेंस के नाम पर रोजाना हजारों उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल हो जाती है। रिचार्ज करने के बाद निर्धारित समय में आपूर्ति सामान्य नहीं होती।

    जब स्थानीय अधिकारियों से उपभोक्ता शिकायत करते हैं तो अपने हाथ में कुछ न होने की बात कहते हुए मुख्यालय स्तर से आपूर्ति सामान्य कराने की बात करते हैं। बाकायदा ऐसे उपभोक्ताओं की सूची मेरठ मुख्यालय भी भेजी जाती है।

    नाम न लिखने की शर्त पर विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह स्मार्ट मीटर व्यवस्था के आगे अपाहिज हो चुके हैं। क्योंकि हमारे स्तर से न तो बिजली काटी जाती है और न ही सामान्य की जा सकती है। यही कारण है कि चाह कर भी उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं कर पाते। साहिबाबाद से राहुल कुमार की रिपोर्ट...

    खबरें और भी

    रिचार्ज के दो घंटे में सामान्य आपूर्ति का दावा

    उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड एक्स पर पोस्ट कर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बारे में लगातार जागरूक कर रहा है। इसमें कार्पोरेशन रिचार्ज के बाद दो घंटे के अंदर आपूर्ति सामान्य होने के दावे कर रहा है, लेकिन स्थिति इसके उलट है। उपभोक्ताओं को 24 से 48 घंटे तक भी इंतजार करना पड़ रहा है।

    केस-एक

    तीन घंटे बाद भी आपूर्ति नहीं हुई सामान्य:  उपभोक्ता अमित कुमार ने शिकायत करते हुए कहा कि उनके मीटर में 614 रुपये नेगेटिव बैलेंस था। सप्लाई चालू करने के लिए 1000 का रिचार्ज कर लिया। रिचार्ज के तीन घंटे बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। एसडीओ से शिकायत की तो उन्होंने जल्द आपूर्ति सामान्य कराने का आश्वासन दिया है।

    केस-दो

    24 घंटे से बिजली का कर रहे इंतजार: वसुंधरा सेक्टर-16 के उपभोक्ता नरेश कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को बिजली कट गई थी। करीब 1700 रुपये नेगेटिव बैलेंस हो गया था। तुरंत 5000 का रिचार्ज कर लिया। करीब 24 घंटे से अधिक बीत चुके हैं अभी क भी घर में बिजली नहीं आई है।

    क्या बोले विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारी

    • नेगेटिव बैलेंस होने से पहले रिचार्ज कर लें।
    • यूपीपीसीएल स्मार्ट एप व अन्य माध्यम से कर सकते हैं रिचार्ज।
    • रिचार्ज के दो घंटे के अंदर आपूर्ति हो जाएगी सामान्य।
    • आपूर्ति सामान्य नहीं होने पर हेल्पलाइन नंबर पर काल करें।
    • उसकी डिटेल कमांड सेंटर को भेजकर आपूर्ति सामान्य कराई जाती है।
    • कई बार अन्य कारणों से भी कट जाती है बिजली।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद जिले का हाल! अंधेरे में घर, फिर भी घट रहा स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस





    95 प्रतिशत मामलों में रिचार्ज करते ही आपूर्ति सामान्य हो जाती है। जिनकी आपूर्ति सामान्य नहीं होने की शिकायतें आ रही हैं उनके समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। मुख्यालय को डिटेल भेजकर आपूर्ति सामान्य करा दी जाती है।

    -

    बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन।