गाजियाबाद जिले का हाल! अंधेरे में घर, फिर भी घट रहा स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस
गाजियाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी मीटर का बैलेंस लगातार घट रहा है और रिचार्ज के संदेश आ रहे ...और पढ़ें
-1775373369514_m.webp)
अंधेरे में घर। एआई जनरेटेड
HighLights
बिजली बंद होने पर भी स्मार्ट मीटर बैलेंस घट रहा।
पर्याप्त बैलेंस के बावजूद बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान।
शिकायतों का त्वरित समाधान न मिलने से असंतोष बढ़ा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं के बीच चिंता बढ़ती दिख रही है।
शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद प्रीपेड मीटर का बैलेंस लगातार घट रहा है और रिचॉर्ज करने के संदेश मोबाइल पर प्राप्त हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में भ्रम और असंतोष की स्थिति बन गई है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके मीटर में पर्याप्त बैलेंस होने के बाद भी आपूर्ति ठप रही। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद त्वरित समाधान न मिलने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रणाली में तकनीकी या प्रक्रियात्मक खामियां मौजूद हैं।