Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में 205 एकड़ की शौर्यापुरम टाउनशिप को मिली रफ्तार, 4.19 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:46 PM (IST)

    गाजियाबाद जिला प्रशासन ने शाहपुर बम्हेटा में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी है। शौर्यापुरम टाउनशिप के लिए 4.1921 हेक्टेय ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. जिला प्रशासन ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण तेज किया।

    2. शाहपुर बम्हेटा में 4.1921 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा।

    3. विशेष कमेटी दो महीने में अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंटीग्रेटेड टाउनशिप को तेजी से विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। एनएच-9 स्थित शाहपुर बम्हेटा गांव की करीब 4.1921 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण शौर्यापुरम टाउनशिप के लिए किया जाएगा।

    यह टाउनशिप करीब 205 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी। टाउनशिप को पूरी तरह विकसित करने के लिए ही बची हुई जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

    अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन के निर्देश पर सामाजिक समाघात निर्धारण अध्ययन (एसआइए) सर्वे पूरा हो चुका है। 13 अगस्त को सर्वे रिपोर्ट पर आपत्तियों की सुनवाई होगी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण के लिए एक विशेष कमेटी गठित होगी।

    कई बिल्डरों को मिला था लाइसेंस

    कमेटी दो महीने के अंदर अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी। अधिग्रहण के बाद इस जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की योजना के साथ ही ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट भी विकसित होंगे। वर्ष 2005 में कई बिल्डरों को इंटीग्रेटेड टाउनशिप का लाइसेंस दिया गया था।

    2014 की संशोधित टाउनशिप नीति और उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति 2023 के तहत इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले दिनों जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बिल्डरों के साथ बैठक कर सभी बाधाएं दूर कर टाउनशिप विकसित करने के निर्देश दिए थे। उसी के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी आई है।

    यह भी पढ़ें- क्या है यूनिवर्सिटी टाउनशिप? केंद्र सरकार ने शुरू किया काम, लोगों से मांगे सुझाव

    यह भी पढ़ें- पटना के पास आकार लेगा भविष्य का शहर, ग्रीनफील्ड टाउनशिप में क्या-क्या होगा खास?



    एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यहां आवासीय, व्यावसायिक भूखंड और ग्रुप हाउसिंग योजना आएंगी, जिससे लोगों को फायदा होगा।

    -

    प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए

    खबरें और भी