क्या है यूनिवर्सिटी टाउनशिप? केंद्र सरकार ने शुरू किया काम, लोगों से मांगे सुझाव
केंद्र सरकार ने देश में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी टाउनशिप के स्वरूप पर छात्रों, शिक्षकों व आम लोगों से राय मांगी है। ...और पढ़ें

देश में यूनिवर्सिटी टाउनशिप पर काम शुरू (फोटो-MYGovIndia)
HighLights
केंद्र सरकार ने यूनिवर्सिटी टाउनशिप पर मांगे सुझाव।
मायगाव पोर्टल पर 20 अगस्त तक दे सकते हैं राय।
शिक्षा और उद्योग के जुड़ाव पर रहेगा जोर।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। देश में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी टाउनशिप का स्वरूप कैसा होना चाहिए। उनमें वह कौन सी सुविधाएं देखना चाहते है, आदि जैसे सवालों को लेकर केंद्र सरकार ने देश में यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने को लेकर काम शुरू किया है।
साथ ही छात्रों, शिक्षकों व आम लोगों से इस पर अपनी राय देने को कहा है। सरकार ने बजट में देश में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने का ऐलान किया था। हालांकि यह टाउनशिप कहां बनेगी, इसका फैसला राज्यों के बीच चैलेंज मोड पर होगा। इसे लेकर 20 अगस्त तक लोगों से सुझाव मांगे गए है।
सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव
शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्तावित यूनिवर्सिटी टाउनशिप को लेकर मायगाव पोर्टल के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक सर्वेक्षण का काम शुरू किया है, जिसमें पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी जा रही है। जिसमें पूछा है कि उद्योग व शैक्षणिक संस्थानों के बीच जुड़ाव में सबसे बड़ी बाधा आप किसे मानते है।
इस दौरान जो विकल्प सुझाए गए है, उनमें आपसी जुड़ाव में कमी, लंबे समय में बड़ी पूंजीनिवेश की कमी, रेगुलेशन की अड़चने आदि शामिल किया है। वहीं यूनिवर्सिटी टाउनशिप का ऐसी क्या प्राथमिकताएं होनी चाहिए, जिससे आसपास के क्षेत्र को लाभ मिल सके।
खबरें और भी
देश के भविष्य को ध्यान में रखने को टाउनशिप का क्या फोकस होना चाहिए। वहीं इस टाउनशिप में ऐसी क्या खासियत होनी चाहिए, जो इसे दूसरे विश्वविद्यालय या उनके परिसरों से अलग रखे।
वहीं सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी टाउनशिप में सरकार की प्राथमिकता देश के उन क्षेत्रों को लेकर जिनकी पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में पहचान है या फिर वे एक बड़े शैक्षणिक हब के रूप जाने जाते है।
गौरतलब है कि देश में विश्वविद्यालय टाउनशिप को बनाने के पीछे सरकार को जो कल्पना है, उनमें एक ऐसा परिसर तैयार करना जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ उनकी स्किलिंग, रोजगार और रहने तक की सारी व्यवस्था हो सके। इनमें विश्वविद्यालय व उद्योग दोनों मौजूद हो।