बारिश ने खोली विद्युत निगम की पोल, साहिबाबाद में 7 घंटे तक कटी बिजली; गर्मी से त्राहि-त्राहि
मंगलवार को वर्षा के कारण ट्रांस हिंडन के राजेंद्र नगर, वसुंधरा और डीएलएफ सहित विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती हुई। लोगों की शिकायत के बावजूद आपूर्ति सा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। वर्षा के दौरान मंगलवार को फाल्ट के कारण ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग बिजली आपूर्ति कटौती हुई। बिजली कटौती से गर्मी में बुरा हाल कर दिया।
लोगों ने कॉल कर विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। केवल जल्द आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन देते रहे।
मंगलवार सुबह से वर्षा शुरू होने के साथ ही बिजली कटौती शुरू हो गई। कहीं अघोषित कटौती तो कहीं फॉल्ट के कारण लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन व सात में बिजली गुल हो गई।
हल्की बारिश में चरमरा जाती है व्यवस्था
दोपहर एक बजे के करीब आपूर्ति सामान्य हुई। वसुंधरा सेक्टर-17 के में भी इंसुलेटर में फाल्ट के कारण बिजली कटी। स्थानीय निवासी महेश कुमार ने बताया कि बिजली कटने पर विद्युत उपकेंद्र में शिकायत की गई।
उन्होंने जल्द आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया, लेकिन सामान्य होने में करीब तीन से चार घंटे लग गए। अर्थला की बालाजी विहार कॉलोनी में भी आपूर्ति ठप हो गई।
लोगों ने बताया कि हल्की वर्षा से ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। शिकायत पर भी आपूर्ति सामान्य नहीं होती। दोपहर करीब दो बजे तक फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य की गई।
डीएलएफ में बिजली का लगा आना-जाना
डीएलएफ कॉलोनी में सुबह से ही बिजली का आना-जाना लगा रहा। बार-बार बिजली कटने से लोग दिनभर गर्मी से बचाव के उपकरण नहीं चला पाए। लोगों ने बताया कि एक घंटे में महज 10 से 15 मिनट ही बिजली आई। दिनभर में करीब सात घंटे ही बिजली कटौती हुई। विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन देर शाम तक भी कोई हल नहीं निकला।
कुछ इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से वर्षा के दौरान अघोषित बिजली कटौती करनी पड़ी थी। कुछ इलाकों में फाल्ट हो गया था, जिन्हें ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई है।
-बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर नहीं आई लाइट, 30 हजार की आबादी प्रभावित