Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में NH9 पर फंसीं रहीं एक लाख गाड़ियां, 15 किमी लंबे जाम में 5 घंटे तक जूझे लोग

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:26 PM (IST)

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा डायवर्जन के कारण NH9 पर 15 किमी लंबा जाम लगा, जिससे एक लाख वाहन चालक घंटों फंसे रहे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद होने से स ...और पढ़ें

    गाजियाबाद पर एनएच9 पर जाम से जूझे एक लाख वाहन। फोटो: जागरण

    गाजियाबाद पर एनएच9 पर जाम से जूझे एक लाख वाहन। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के कारण एनएच-9 पर भीषण जाम

    2. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद होने से एक लाख वाहन फंसे

    3. वाहन चालकों को 15 किमी की दूरी तय करने में घंटों लगे

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए लागू डायवर्जन का खामियाजा सोमवार को एक लाख वाहन चालकों को उठाना पड़ा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद होने और सोमवार का दिन होने के कारण सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से सुबह आठ बजे से वाहन जाम में फंस गए।

    दोपहर करीब एक बजे तक करीब 15 किमी लंबा जाम लगा रहा। डासना से नोएडा सेक्टर-62 तक एनएच-9 की लगभग हर लेन और सर्विस रोड पर वाहन फंसे रहे।

    सामान्य दिनों में करीब आधे घंटे में पूरी होने वाली 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को तीन से चार घंटे तक लग गए। सबसे खराब स्थिति मणिपाल अस्पताल के सामने से एबीईएस कालेज तक और आइपीईएम के पास से नोएडा सेक्टर-62 तक रही।

    दफ्तर जाने वाले लोग समय पर नहीं पहुंच सके। कई वाहन चालक सड़क पर उतरकर पैदल ही जाते दिखे। दिल्ली-मेरठ रोड पर भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।

    ghaziabad jam 1

    पुलिस का कहना- डीएमई बंद करना जरूरी

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएमई पर यातायात मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से ही नियंत्रित होता है। मेरठ अपने यहां डीएमई पर वाहनों का प्रवेश बंद कर देगा तो गाजियाबाद से डीएमई पर आगे वाहनों को भेजने का कोई लाभ नहीं है।

    इससे हालात बिगड़ जाएंगे। मेरठ में परतापुर के आसपास कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा रहती है। इस वजह से मेरठ से समन्वय कर ही डीएमई खोलने या बंद करने का निर्णय लिया जाता है।

    सुबह करीब आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक ट्रैफिक बाधित हुआ है। उसके बाद यातायात 11 बजे के आसपास सामान्य हो गया था। डीएमई पर कांवड़ियों की संख्या विशेषकर डाक कांवड़ ज्यादा आने की वजह से मेरठ की तरफ से डीएमई को आम वाहनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था।

    - वरुण कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद वाले ध्यान दें! चौधरी मोड़ से घंटाघर नहीं जाएंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने बताया वैकल्पिक रूट 



    खबरें और भी