गाजियाबाद में कृषि उपज के भंडारण की बढ़ेगी सुविधा, मोरटा में 37.40 लाख से बनेगा 100 मीट्रिक टन का गोदाम
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड मोरटा, गाजियाबाद में 100 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम बनाएगा। यह 37.40 लाख रुपये की लागत से एक साल में पूर ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
मोरटा में 100 मीट्रिक टन क्षमता का गोदाम बनेगा।
निर्माण में करीब 37.40 लाख रुपये की लागत आएगी।
कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा को मजबूती मिलेगी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) मोरटा में 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण कराएगा। इसके लिए सहकारी संघ की ओर से टेंडर जारी किया गया है।
इसके निर्माण में करीब 37.40 लाख रुपये लागत आएगी। इससे कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा को मजबूती मिलेगी। विभाग की ओर से जारी निविदा में साफ किया गया है कि इसके निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करना होगा।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गोदाम बनने से किसानों और व्यापारियों को कृषि उपज के वैज्ञानिक भंडारण की सुविधा मिलेगी। इससे फसल खराब होने की संभावना कम होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर कृषि विपणन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।