मुजफ्फरपुर में पहली बार कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से होगी पुष्पवर्षा, हरिसभा से बाबा गरीबनाथ तक बरसेंगे फूल
मुजफ्फरपुर में पहली बार कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी, जिसका निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। यह पुष्पवर्षा सोमवार सुबह हरिसभा चौक से ...और पढ़ें
-1786294008956_m.webp)
इसमें AI जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मुजफ्फरपुर में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी।
राज्य सरकार के निर्णय से कांवड़ियों में उत्साह।
सोमवार सुबह हरिसभा से गरीबनाथ मंदिर तक।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । जिले में पहली बार कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। राज्य सरकार की ओर से हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराने का निर्णय लिया गया है और इसकी व्यवस्था की गई है।
सोमवार को सुबह सात बजे हरिसभा चौक, रामदयालु, बाबा गरीबनाथ मंदिर, साहू पोखर व जिला स्कूल के पास कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी। जिला प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
विदित हो कि पहलेजा घाट से जलबोझी कर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने की परंपरा दशकों पुरानी है। कांवरियों की सेवा विभिन्न प्रकार से जिला प्रशासन से लेकर अलग-अलग विभाग व सेवादलों द्वारा की जाती रही है, लेकिन यह पहला अवसर होगा जब पुष्पवर्षा होगी।
कांवड़िया मार्ग में जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग कर भी इसकी जानकारी दी गई। इससे कांवरियों में उत्साह है। विदित हो कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कांवर यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर से भक्तों पर पुष्पवर्ष कराने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, लेकिन बिहार में यह पहला मामला होगा।
तीन दशक से बोल बम सेवा समिति कर रही कांवड़ियों की सेवा
मुजफ्फरपुर : पिछले करीब 37 वर्षों से गोरौल स्थित हरशेर चंद्र पेट्रोल पंप पर बोल बम सेवा समिति कांवरियों की सेवा कर रही है। इसी क्रम में इस बार भी समिति ने दूसरी सोमवारी पर पहलेजा घाट से जलबोझी कर आ रहे कांवड़ियों की सेवा की।
समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया प्रत्येक वर्ष शिविर लगाया जाता है। इसमें काफी संख्या में कांवरिया आराम करते और प्रसाद ग्रहण करते हैं। समिति ने शुद्ध शाकाहारी भोजन, गर्म पानी, चाय, शुद्ध जल व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
खबरें और भी
गरीबनाथ सेवा मंच ने सकरी सरैया में लगाया शिविर
मुजफ्फरपुर : दूसरी सोमवारी के पर रविवार को सकरी सरैया में गरीबनाथ सेवा मंच की ओर से कांवरिया शिविर लगाया गया। मंच के संरक्षक अरविंद अकेला ने कहा पिछले पांच साल से निशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर लगाया जा रहा है।
इसमें कांवरियों के लिए भोजन, फल, चाय, बिस्किट, जूस, लस्सी, ठंडा व गर्म पानी, चिकित्सकीय सेवा दी जा रही है। अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने बताया तीन शिफ्ट में करीब 300 साथी कांवरियों की सेवा करते हैं। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष इंद्रा देवी, जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील कुमार, स्वाति आदि थीं।