Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में जर्जर वाटर टैंक की मरम्मत शुरू, 150 परिवारों को मिली राहत

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 01:11 AM (IST)

    गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में छह महीने से जर्जर वाटर टैंक की मरम्मत शुरू हो गई है। आरडब्ल्यूए के विरोध प्रदर्शन क ...और पढ़ें

    गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में छह महीने से जर्जर वाटर टैंक की मरम्मत शुरू हो गई है।

    गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में छह महीने से जर्जर वाटर टैंक की मरम्मत शुरू हो गई है।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के एच-1 टावर में पिछले छह माह से जर्जर पड़े वाटर टैंक की मरम्मत की मांग पर आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अपना वेंडर भेजकर टैंक की रिपेयर का कार्य आरंभ करा दिया है।

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एएन त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को परिषद के विरुद्ध हुए प्रदर्शन के बाद ही यह कार्रवाई संभव हो सकी। उनका कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बिना आक्रामक रुख अपनाए परिषद अपनी जिम्मेदारी निभाने को तत्पर नहीं होती।

    मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि वाटर टैंक में लंबे समय से जल रिसाव हो रहा था, किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इसी कारण विरोध प्रदर्शन की प्रमुख 10 मांगों में इस समस्या के समाधान को शामिल किया गया था।

    उन्होंने कहा कि टैंक की मरम्मत शुरू होने से न केवल संभावित दुर्घटना की आशंका टली है, बल्कि एच-1 टावर में रहने वाले लगभग डेढ़ सौ परिवारों का पानी का संकट भी दूर हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: विधायक निधि खर्च करने में मोदीनगर-मुरादनगर के विधायक पिछड़े, चुनाव से पहले चुनौती

    खबरें और भी