विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 10 से 25 सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो अनाज

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:20 PM (IST)

गाजियाबाद में 10 से 25 सितंबर तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा, जिसमें अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज मिलेगा। ...और पढ़ें

गाजियाबाद में मुफ्त राशन वितरण: 10 से 25 सितंबर तक मिलेगा 35 किलो अनाज।

गाजियाबाद में मुफ्त राशन वितरण: 10 से 25 सितंबर तक मिलेगा 35 किलो अनाज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 10 से 25 सितंबर तक मुफ्त राशन।

  2. अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज।

  3. ई-पास मशीन से आधार प्रमाणीकरण द्वारा वितरण होगा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के राशन कार्डधारकों को सितंबर माह का निश्शुल्क खाद्यान्न 10 से 25 सितंबर तक वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग की ओर से उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित मात्रा और पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल, यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न निश्शुल्क मिलेगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल का वितरण किया जाएगा।

इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर माह की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी को 54 रुपये का भुगतान करना होगा। चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू नहीं होगी, यानी लाभार्थी को अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी लेनी होगी।

सुबह आठ से दोपहर 12 और दो से शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें

राशन वितरण के लिए उचित दर दुकानें प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम छह बजे तक खुलेंगी। ई-पास मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के बाद राशन वितरित किया जाएगा। वितरण की निगरानी के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। दुकान पर राशन की मात्रा और वितरण संबंधी सूचना पहले से चस्पा करें।

किसी लाभार्थी को राशन लेने में परेशानी, घटतौली या अन्य शिकायत होने पर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी या जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत की जा सकती है। वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। - अमित तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी

यह भी पढ़ें- महराजगंज में 12 लाख की जालसाजी, मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगे रुपये