विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के 9 वार्डों में 7.58 करोड़ के विकास कार्यों को CM योगी की मंजूरी, सड़क-जलनिकासी होगी बेहतर

Updated: Sat, 04 Apr 2026 01:03 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र के नौ वार्डों में 7.58 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इस योजना से सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होगा।

9 वार्डों में 7.58 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी। (AI Generated Image)

 9 वार्डों में 7.58 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने 7.58 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी।

  2. नौ वार्डों में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था सुधरेगी।

  3. जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, आवागमन होगा बेहतर।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शहर विधानसभा क्षेत्र के नौ वार्डों में 7.58 करोड़ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति दी है। इससे वार्डों के अंदर सड़कों और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।

विकास कार्यों का विवरण

शहर विधायक संजीव शर्मा के अनुसार, विभिन्न वार्डों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने और नाला निर्माण के लिए कुल बजट आवंटित किया गया है। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

वार्ड संख्या क्षेत्र / स्थान लागत (रुपये में)
वार्ड संख्या 55 - 64 लाख
वार्ड संख्या 7 शनि चौक चौराहे से बादल सोसायटी तक 72 लाख
वार्ड संख्या 58 शिवपुरी चौड़े खडंजा से अंबेडकर रोड तक 1.15 करोड़
वार्ड संख्या 52 न्यू पंचवटी कालोनी 83 लाख
वार्ड संख्या 88 गांधीनगर 93 लाख
वार्ड संख्या 2 राहुल विहार 67 लाख
वार्ड संख्या 25 - 97 लाख
वार्ड संख्या 35 - 80 लाख
वार्ड संख्या 1 बागू 84 लाख

इससे शहर में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी, मानसून सीजन में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़कों की स्थिति ठीक होने से आवागमन बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में वैशाली में अंधेरे का साया, खराब स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान; सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़ें- ये कैसे स्मार्ट मीटर? कहीं बैलेंस होने पर भी कटी बिजली तो कहीं बिल ने उड़ाए होश; गाजियाबाद से चौंकाने वाली रिपोर्ट