विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में वैशाली में अंधेरे का साया, खराब स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान; सुरक्षा पर सवाल

Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:14 AM (IST)

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 एफ ब्लॉक में कई स्ट्रीट लाइटें खराब होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से खराब पड़ी लाइटों के कारण रात में महिलाओं और बच्चों को निकलने में डर लगता है।

वैशाली सेक्टर-3 में कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब। (AI Generated Image)

वैशाली सेक्टर-3 में कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब। (AI Generated Image)

HighLights

  1. वैशाली सेक्टर-3 में कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।

  2. अंधेरे से रात में महिलाओं, बच्चों को निकलने में डर लगता है।

  3. आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। वैशाली सेक्टर-3 एफ ब्लाक में कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि काफी समय से लाइटें खराब पड़ी हैं और इन्हें बदलवाया नहीं जा रहा है।

स्थानीय निवासी तुषार ने बताया कि 608 नंबर वाली गली में स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब है। रात में महिलाओं और बच्चों को राह गुजरने में भी डर लगता है।

अंधेरा होने से वारदात और हादसे का भी डर बना रहता है। इसके अलावा 162, 163 वाली गली, 710 के बराबर वाली गली में भी कई महीने से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जोनल कार्यालय में स्ट्रीट लाइट की समस्या को रखकर निस्तारण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में स्ट्रीट लाइट संकट : तीन आयुक्त बदले, फिर भी नहीं हुई लाइट खरीद, शहर अंधेरे में डूबा

यह भी पढ़ें- पटना में कचरे से बनेगी बिजली, स्ट्रीट लाइटिंग होगी स्मार्ट; नगर निगम में 3043 करोड़ का बजट पास