Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में 22000 बिजली चोरों पर निगम का शिकंजा, 15 दिन में जुर्माना नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:32 PM (IST)

    विद्युत निगम ने साहिबाबाद में 22 हजार बिजली चोरों को जुर्माने की राशि जमा न करने पर नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 20 हजार को तीसरी बार नोटिस मिला है और ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. विद्युत निगम ने 22 हजार बिजली चोरों को नोटिस जारी किए।

    2. 20 हजार उपभोक्ताओं को तीसरी बार मिला अंतिम नोटिस।

    3. 15 दिन में जुर्माना न भरने पर कनेक्शन काटे जाएंगे।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। विद्युत निगम ने जुर्माने की राशि जमा नहीं करने वाले करीब 22 हजार बिजली चोरों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

    इनमें से करीब 20 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्हें बीते छह माह में तीसरी बार नोटिस जारी किया है। उन्हें बकाया जमा करने के लिए 15 दिन समय दिया गया है। अगर निर्धारित तिथि तक जुर्माने की राशि जमा नहीं की तो उनके घरों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

    120 करोड़ जुर्माना बकाया

    विद्युत निगम अभियान चलाकर बिजली चोरों पर कार्रवाई करता है। जो भी बिजली चोरी करता पाया जाता है उस पर जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन वह जुर्माने की राशि जमा नहीं करते। अब मुख्यालय के आदेश पर विद्युत निगम राजस्व की वसूली कर रहा है।

    बकाएदारों, नेवर पेड (कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा नहीं करने वाले) और बिजली चोरों से अधिक से राजस्व की वसूली की जाएगी। विद्युत निगम के जोन-एक, दो व तीन में बिजली चोरों पर जुर्माने का करीब 120 करोड़ रुपये बकाया है।

    अकेले जोन-दो में करीब 11 हजार बिजली चोरों पर 55 करोड़ बकाया है। इसके अलावा जोन-एक व तीन में भी कुल जुर्माना का आधा है। अधिकारियों का कहना है कि जोन-दो में ग्रामीण क्षेत्र अधिक है। यहां बिजली चोरी भी अधिक होती है।

    खबरें और भी

    3500 से अधिक एक लाख रुपये से अधिक जुर्माने वाले

    बिजली चोरी करने वाले 3500 से अधिक ऐसे हैं, जिन पर एक लाख से अधिक जुर्माने का बकाया है। इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जिन पर चार से पांच वर्ष पहले जुर्माना लगाया गया था। तमान नोटिस के बाद भी अभी तक राशि जमा नहीं की है। विद्युत निगम इनसे प्राथमिकता के साथ वसूली करेगा।

    यह भी पढ़ें- चोरी का तरीका देख बिजली विभाग हैरान, सीतामढ़ी में घरेलू कनेक्शन से चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री

    यह भी पढ़ें- बहराइच में मुठभेड़: बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक के पैर में लगी गोली, पांच बदमाश गिरफ्तार






    नोटिस के बाद भी जो जुर्माने की राशि जमा नहीं करेंगे उनके घरों के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। हर जोन में यह अभियान चलाया जाएगा।

    -

    नरेश भारती, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-दो।