Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चोरी का तरीका देख बिजली विभाग हैरान, सीतामढ़ी में घरेलू कनेक्शन से चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:01 PM (IST)

    Bihar Power Theft Case: बिजली विभाग ने सीतामढ़ी के चोरौत में छापेमारी कर घरेलू कनेक्शन से अवैध रूप से चल रहे आइसक्रीम प्लांट का भंडाफोड़ किया है। इस म ...और पढ़ें

    आइसक्रीम प्लांट का संचालक मकान मालिक के घरेलू विद्युत कनेक्शन से तार जोड़ काम कर रहा था। प्रतीकात्मक

    आइसक्रीम प्लांट का संचालक मकान मालिक के घरेलू विद्युत कनेक्शन से तार जोड़ काम कर रहा था। प्रतीकात्मक

    HighLights

    1. चोरौत में घरेलू कनेक्शन से अवैध आइसक्रीम प्लांट का भंडाफोड़।

    2. बिजली विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी।

    3. आरोपी पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।

    संवाद सहयोगी, चोरौत (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Electricity Theft: गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर की जा रही बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया है।

    इस कार्रवाई के दौरान घरेलू विद्युत कनेक्शन से अवैध रूप से आइसक्रीम प्लांट संचालित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. नवील अंसारी ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर चोरौत में अवैध रूप से बिजली चोरी की गुप्त जानकारी मिली थी।

    सूचना मिलते ही नानपुर के कनीय विद्युत अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन कर तुरंत मौके पर भेजा गया।

    जांच टीम ने चोरौत पूर्वी पंचायत स्थित आंबेडकर चौक के पास छापेमारी कर अवैध गतिविधियों को पकड़ा। वहां नागेंद्र साह के पुत्र सुधीर कुमार अपने आइसक्रीम प्लांट का संचालन मकान मालिक के घरेलू विद्युत कनेक्शन से तार जोड़कर कर रहे थे।

    कार्यपालक अभियंता मो. नवील अंसारी ने बताया कि मामले में विभागीय नियमों के अनुसार संबंधित घरेलू कनेक्शन धारक पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके साथ ही विद्युत अधिनियम के तहत संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    कार्यपालक अभियंता ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी एक गंभीर दंडनीय अपराध है। इससे विभाग को बड़ा आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ आम जनता की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की बिजली चोरी की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।

    खबरें और भी