विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईद-उल-अजहा पर खास अपील: सोशल मीडिया पर न डालें कुर्बानी के वीडियो, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

Updated: Tue, 26 May 2026 10:44 PM (IST)

गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कुर्बानी के दौरान सावधानी बरतने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा

गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ईद-उल-अजहा का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। जमीयत उलमा-ए-हिंद के नायब तहसील सदर मुफ्ती महताब आलम कासमी ने कुर्बानी के दौरान अहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

संजय नगर सेक्टर 23 जामा मस्जिद के पेश इमाम उन्होंने बयान के दौरान कहा कि इंटरनेट मीडिया पर कुर्बानी के दौरान वीडियो या फोटो साझा न करें। कुर्बानी के जानवरों के अवशेषों को इधर-उधर या सड़क पर न फेंके और न किसी के उकसावे में ही आएं। सरकार की ओर से जिन जानवरों की कुर्बानी की मनाही है उनकी कुर्बानी न करें।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं है, यह एक मजहबी मामला है। इसकी अदायगी हर सक्षम मुसलमान पर वाजिब है और जिस पर यह वाजिब है उसे हर हाल में यह फर्ज अदा करना चाहिए। यह जरूरी है कि मुसलमान एहतियात का रवैया अपनाएं।

सामाजिक लोगों के साथ स्थानीय प्रशासन को विश्वास में लेकर कुर्बानी करें। जहां पर कुर्बानी होती आई है और इस समय परेशानी है वहां बकरे की कुर्बानी जरूर की जाए और उसकी सूचना पुलिस प्रशासनिक दफ्तर में दर्ज कराई जाए। ताकि कोई परेशानी न हो।

  • ईद उल अजहा की नमाज का वक्तसंजय नगर जामा मस्जिद में इद-उल अजहा की पहली नमाज : सुबह 6.30 
  • बजेइस्लाम नगर ईदगाह मस्जिद में इदुल अजहा की नमाज : सुबह 7.30 बजे
  • संजय नगर जामा मस्जिद में इद-उल अजहा की दूसरी नमाज : सुबह 8.00 बजे

ईद-उल अजहा पर मूलभूत सुविधाओं की मांग

ईद-उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। वार्ड 95 की पार्षद रुकसाना सैफी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नमाज अदा करने और कुर्बानी के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं। ऐसे में वार्ड में पीने के साफ पानी की उपलब्धता, टूटी व क्षतिग्रस्त गलियों व सड़कों की मरम्मत, पथ-प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, सीवर व नालों की सफाई तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।

पूर्व पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य जाकिर अली सैफी ने कहा कि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त होने पर लोगों को राहत मिलेगी और त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में होगा।

यह भी पढ़ें: AC में ब्लास्ट से लगी आग: इंदिरापुरम की शिप्रा श्रीष्टि अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल की फ्लैट का सारा सामान हुआ राख