AC में ब्लास्ट से लगी आग: इंदिरापुरम की शिप्रा श्रीष्टि अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल की फ्लैट का सारा सामान हुआ राख
इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसाइटी में मंगलवार शाम 15वीं मंजिल के एक फ्लैट में एसी फटने से आग लग गई। इस दौरान सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वीडियो ग्रैब
HighLights
इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि में एसी ब्लास्ट से आग लगी।
15वीं मंजिल के फ्लैट में घरेलू सामान जलकर राख हुआ।
दमकल ने 20 मिनट में आग पर पाया काबू।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा सृष्टि सोसायटी की 15वीं मंजिल के एक फ्लैट में मंगलवार शाम एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। आग ने कुछ देर में पूरे फ्लैट को काबू में ले लिया। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची लेकिन साेसायटी में लगे हुए फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से टीम ने 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग के रिस्पांस पर सोसायटी वासियों ने उनका ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया और स्वागत किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे सूचना मिली थी कि शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 15वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगी है। मौके पर तत्काल चार गाड़ियां रवाना की गई। मौके पर पहुंचकर देखा तो फ्लैट नंबर 1506 में आग लगी हुई थी।
दमकल विभाग की टीम ने तत्काल काम शुरू करते हुए सोसायटी के फायर फाइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया और होज पाइपों से पानी का छिड़काव कर आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया। पूछताछ में पता चला कि यह फ्लैट गौरव बंसल का है और इसमें दक्ष किशोर परिवार के साथ रहते हैं।
उन्होंने अपने कमरे का एसी ऑन किया तो बालकनी में लगे हुए आउटडोर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई जिसने फ्लैट को चपेट में ले लिया। घटना में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बाद में सोसायटी के निवासी एकत्र हुए और दमकल के कार्य पर उनका ताली बजाकर स्वागत किया।
VIDEO | Ghaziabad: A fire breaks out on the 15th floor of Shipra Srishti in Indirapuram. The blaze is brought under control and no casualties have been reported.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2026
CFO Rahul Pal says, "Four of our fire engines were dispatched to the spot. Our personnel climbed up and began… pic.twitter.com/lKlf6Ww0E7

