Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर बने मुसीबत, सुहागनगरी में माइनस बैलेंस के चलते 9200 घरों की बत्ती गुल

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:40 PM (IST)

    फिरोजाबाद में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के माइनस बैलेंस के कारण 9,200 घरों की बिजली काट दी गई। एक हजार रुपये से अधिक का बकाया होने पर शनिवार को यह कार्रव ...और पढ़ें

    बिजली कटने के बाद पैसे जमा करने पहुंचे लोग।

    बिजली कटने के बाद पैसे जमा करने पहुंचे लोग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्रीपेड हुए स्मार्ट मीटरों ने जिले में एक हजार रुपये से अधिक के माइनस बैलेंस पर शनिवार को 9,200 घरों की बिजली उड़ा दी। सुबह से घरों में बिजली गुल होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग विद्युत कार्यालयों की ओर दौड़ नजर आए। वहीं काफी संख्या में लोगों ने घर बैठ ऑनलाइन रीचार्ज किया। शाम छह तक सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली चालू हो सकी।

    जोन में 3.20 लाख में से 1.75 लाख स्मार्ट मीटर हो चुके हैं प्रीपेड

    विद्युत वितरण जोन के अंतर्गत फिरोजाबाद और मैनपुरी में 3.20 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इसके सापेक्ष 1.75 लाख उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड हो चुके हैं। अब माइनस बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के आनलाइन ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

    3.50 करोड़ से अधिक बकाया, शाम तक 7000 कनेक्शन हुए चालू

    विद्युत वितरण जोन के मुख्य अभियंता भरत सिंह ने बताया कि शनिवार को माइनस बैलेंस में 9200 प्रीपेड स्मार्ट मीटर के कनेक्शन काटे गए हैं। इन सभी उपभोक्ताओं पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक राजस्व बकाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व की अपेक्षा अब काफी संख्या में उपभोक्ता प्रीपेड मीटर का रीचार्ज करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

    रीचार्ज करने के बाद सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। उपभोक्ताओं से आह्वान है कि वह अपना बिल एडवांस अथवा समय से जमा करें, जिससे बिजली कटने की समस्या न हो।

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चलने में तीन घायल

    खबरें और भी