अब कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! दो वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, प्रयागराज समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेल प्रशासन गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों को राहत देने के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, फिरोजाबाद। गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों को राहत देने के लिए रेल प्रशासन दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा।
जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज-गांधीग्राम स्पेशल ट्रेन 30 मई से हर शनिवार और मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन से शाम सवा चार बजे चलेगी। यह ट्रेन रात 11 बजकर 30 मिनट पर टूंडला जंक्शन आएगी।
इसके साथ ही गांधीग्राम-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन हर रविवार और बुधवार को 31 मई से शाम पांच बजकर 20 मिनट पर गांधीग्राम से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर टूंडला जंक्शन पहुंचेगी।
सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन 30 मई से हर शनिवार को सूबेदारगंज से शाम पांच बजे चलेगी, यह ट्रेन अगले दिन रात 12 बजकर 40 मिनट पर टूंडला जंक्शन आएगी।
वहीं, वलसाड- सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन हर रविवार 31 मई से दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर वलसाड से चलकर अगले दिन 10 बजकर 35 मिनट पर टूंडला जंक्शन आएगी। इन ट्रेनों के संचालन से स्थानीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।