Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में पुलिस के खौफ से मोबाइल टावर पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, मौका पाकर हुआ फरार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:59 PM (IST)

    फतेहपुर के असोथर में चोरी के आरोप में जमानत पर छूटा हिस्ट्रीशीटर रामलखन पासवान पुलिस सत्यापन से बचने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ...और पढ़ें

    असोथर कस्बा के किलापर स्थित मोबाइल टावर में चढ़ा हिस्ट्रीशीटर और टावर से नीचे उतरने को एनाउंस करती असोथर पुलिस

    असोथर कस्बा के किलापर स्थित मोबाइल टावर में चढ़ा हिस्ट्रीशीटर और टावर से नीचे उतरने को एनाउंस करती असोथर पुलिस

    HighLights

    1. हिस्ट्रीशीटर रामलखन पासवान पुलिस सत्यापन से बचने टावर पर चढ़ा।

    2. चार घंटे तक पुलिस को छकाकर टावर से उतरा और भाग निकला।

    3. पुलिस उसकी तलाश में जुटी, नया मुकदमा दर्ज हो सकता है।

    संवाद सूत्र, फतेहपुर। असोथर कस्बे के किलापर में चोरी के आरोप में जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर रामलखन पासवान के घर पुलिस उसके सत्यापन में गई तो वह रविवार सुबह मोबाइल टावर में करीब 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया। जिससे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

    खबर पाकर आई पुलिस ने माइक से एनाउंस कर उसे नीचे उतरने को कहा। जिस पर वह बोला कि पुलिस अनावश्यक घर आकर उसे व घर वालों को परेशान करती है इसलिए यहां से पुलिस हट जाएगी तो तभी वह नीचे उतरेगा अन्यथा कूदकर जान देगा।

    जिस पर चार घंटे बाद पुलिस वहां से हटकर काफी दूर चली गई। तब हिस्ट्रीशीटर टावर से नीचे उतरा और खेतों की ओर पश्चिमा दिशा में भाग निकला। जिससे खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

    असोथर कस्बा में रहने वाले कामताप्रसाद पासवान का पुत्र रामलखन पासवान पांच माह पूर्व गांव के गिरजाशंकर अग्निहोत्री के देा घरों के साथ स्कूल की चोरी में नामित था। जिस पर पुलिस ने रामलखन समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 15 जुलाई 2026 को जमानत पर छूटा और घर जाने के बाद सीधे लुधियाना, पंजाब चला गया।

    इधर जेल से छूटने पर पुलिस इसका सत्यापन करने घर पहुंच गई तो वह नहीं मिला। पांच दिन पूर्व वह लुधियाना से आया। इसी के एक दोस्त ने इंस्टाग्राम के जरिए बता दिया कि पुलिस किसी चोरी में तुम्हे ढूंढ रही है जिससे हिस्ट्रीशीटर दहशत में आ गया और वह रविवार को सुबह आठ बजे गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मोबाइल पर चढ़कर जान देने की आशंका पर पुलिस ने दमकल टीम बुलवा ली।

    खबरें और भी

    माइक से नीचे उतरने का एनाउंस भी करती रही। भीड़ में वहीं कुछ महिलाएं व ग्रामीण चिल्लाकर बोले कि यदि शादी नहीं हुई तो मनपसंद शादी करवा दी जाएगी, नीचे उतर आओ। तब जाकर रामलखन पुलिस को दूर जाने को कहकर नीचे उतरा और भाग निकला।जिससे ग्रामीणों में चर्चा रही कि सभी को इतना परेशान करने पर पुलिस अब इस पर एक और मुकदमा दर्ज कर सकती है।

    एसओ बोले, दबाव बनाने का प्रयास

    एसओ राजीव मिश्रा ने बताया कि चोर रामलखन पासवान थाने को हिस्ट्रीशीटर है और चोरियों के चार-पांच मुकदमे भी दर्ज हैं जो अभी पंद्रह जुलाई को जेल से जमानत पर छूटा था जिसके सत्यापन में पुलिस घर गई तो दबाव बनाने के उद्देश्य से वह टावर पर चढ़ गया था, जो टावर से उतरकर भाग गया है जिसकी खोजबीन की जा रही है। बिना किसी वजह के परेशान करने वाले हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- फतेहपुर में शिक्षिका पत्नी की हत्या, अवैध संबंध का करती थी विरोध, पति ने उतार दिया मौत के घाट