पीएम मोदी की तरह सीएम योगी ने बनाई रील, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर नीम करौरी बाबा की धरा को किया नमन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और उनसे संवाद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम ...और पढ़ें
HighLights
सीएम योगी ने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी।
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर नीम करोली बाबा को नमन किया।
बाढ़ में घर गंवाने वाले 31 परिवारों को जमीन के पट्टे दिए।
डिजिटल डेस्क, फर्रुखाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फर्रुखाबाद जिले का दौरा किया। इस दौरान सीएम योगी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं को जानने की बात कही।
सीएम योगी ने बाबा नीब करौरी की पावन धरा फर्रुखाबाद को नमन करते हुए वीडियो जारी किया। सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने की जानकारी दी।
सीएम योगी ने सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों की भी समीक्षा की। सीएम ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय से खाद्य सामग्री और दवा मिल सके, इसकी डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है।
सीएम योगी ने परेड ग्राउंड में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनसे संवाद किया। 995 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और 31 उन लोगों को जिनके घर बाढ़ में बह गए हैं, उन्हें पट्टा के अभिलेख दिए।
