मोबाइल देखने को लेकर छोटे भाई से हुआ झगड़ा, इटावा में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या
इटावा के रूरा गांव में मोबाइल देखने को लेकर छोटे भाई से झगड़े के बाद एक हाईस्कूल छात्र दीपक राजपूत (17) ने घर से निकलकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, इटावा। सिविल लाइंस के रूरा गांव में माेबाइल देखने को लेकर छोटे भाई से हुए झगड़े के बाद नाराज होकर गांव के एक किसान के दो नाबालिग बेटे घर से बिना बताए निकल गए।
खोजबीन के दौरान छोटा बेटा पड़ोस के गांव ढिमरई के पास बरामद हुआ, जबकि बड़े बेटे का शव देर शाम गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
मामूली विवाद में बच्चों के उठाए इस कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छात्र हाईस्कूल में पढ़ता था।
रूरा गांव के रहने वाले किसान दाताराम राजपूत के दो बेटे थे। दीपक राजपूत (17) हाईस्कूल में पढ़ रहा था। जबकि छोटा बेटा सूरज उर्फ राज कक्षा 7 में पढ़ता था। स्वजन के अनुसार सोमवार दोपहर दीपक का अपने छोटे भाई सूरज से मोबाइल देखने को लेकर झगड़ा हो गया।
बड़े बेटे ने की आत्महत्या
राज राजपूत ने दीपक राजपूत से मोबाइल छीन लिया। इससे दीपक नाराज होकर खेतों की ओर चला गया। जहां उसने खेत में जानवरों को भगाने के लिए बनाए गए पुतले के कपड़े से पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। जबकि उसके पीछे छोटा भाई सूरज भी बिना बताए घर से निकल गया।
यह भी पढ़ें- बांदा जेल में महिला बंदी रक्षक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
दोनों बेटे बिना बताए घर से निकल जाने पर पिता दाताराम को इसकी जानकारी हुई तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। देर शाम ग्रामीणों ने ढिमरई रोड की तरफ दीपक को आम के पेड़ से फंदे पर लटके देख स्वजन को खबर दी।
गांव के नीरज ने बताया कि मोबाइल के पीछे हुए झगड़े के बाद दोनों रूठ कर घर से चले गए थे, दोपहर 2 बजे दोनों में बहस हुई थी। 13 वर्षीय सूरज पास के गांव ढिमरई गांव से मिला, जबकि सूरज ढिमरई रोड पर आम के पेड़ से लटका मिला।
खबरें और भी
सूरज सात में पढ़ता है, जबकि दीपक ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। घटना के बाद मां राधा देवी, छोटी बहन नंदनी, भाई सूरज समेत स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिविल लाइंस थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि मोबाइल देखने को लेकर भाइयों में झगड़ा हुआ था। इसको लेकर बड़े भाई ने फंदा लगा लिया।