Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा जेल में महिला बंदी रक्षक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 11:57 AM (GMT+05:30)

    बांदा मंडल कारागार की महिला बंदी रक्षक भारती पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बांदा। मंडल कारागार की महिला बंदी रक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जेल प्रशासन आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    झांसी जिले के मुहल्ला नवाबाद निवासी महिला बंदी रक्षक 30 वर्षीय भारती पाल की बांदा के मंडल कारागार में तैनाती रही है। इससे महिला बैरक में उसने सोमवार रात अपनी नाइट ड्यूटी की थी।

    ड्यूटी पूरी करने के बाद वह जेल के अपने सरकारी क्वार्टर चली गई थी। जहां दोपहर बाद उसकी अन्य महिला बंदी रक्षकों को हालत बिगड़ी मिली।

    जेल कर्मियों ने मामले की जानकारी अधीक्षक आलोक कुमार को दी। इससे तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज शाम को रेफर कर दिया।

    इलाज के दौरान हुई मौत

    जेल कर्मियों के मेडिकल कालेज ले जाने पर वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल कर्मियों ने अधीक्षक को यह भी बताया कि जिस समय उसकी हालत खराब मिली। महिला बंदी रक्षक भारती पाल के क्वार्टर के दरवाजे खुले रहे हैं। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- हरदोई में जेल से रिहा होते ही सपा नेता ने निकाला जुलूस, FIR दर्ज

    जेल अधीक्षक का कहना है कि फोन से उसके स्वजन को मामले की जानकारी दी गई है। भारती पाल अविवाहित थी। मिलनसार स्वभाव की होने से जेल के अन्य सह कर्मियों से उसकी अच्छी बनती रही है।

    किसी तरह की दिक्कत उसने कभी नहीं बताई है। कोतवाली पुलिस को मेडिकल कालेज से महिला बंदी रक्षक के दम तोड़ने का मेमो भेजा गया है। इसमें पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।