एटा में रोडवेज ने ऑटो रौंदा: दो सवारियों की मौत, सात लोग हुए घायल
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मृतकों को एटा मेडिकल कॉलेज म ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एटा में रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर
हादसे में गीतम सिंह और सुक्को की मौत
सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए
जागरण संवाददाता, एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर के निकट रविवार दोपहर एक बजे रोडवेज बस ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार 45 वर्षीय गीतम सिंह पुत्र दिवारी लाल और 35 वर्षीय सुक्को पत्नी शाकिर निवासी धुमरी थाना जैथरा की मौत हो गई। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए।
घायलों को जैथरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया है। हादसे में सताना, कृष्णा, रेखा, नंदकिशोर सभी निवासी नगला चंदन और चंद्रपाल निवासी फगनौल व दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
एटा में दोनों को मृत घोषित किया
जैथरा से गीतम सिंह और सुक्को को दो बजे एटा मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रोडवेज बस बेवर डिपो की है जो अलीगंज की ओर से एटा जा रही थी जबकि ऑटो एटा की ओर से अलीगंज जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया।