देवरिया में स्कूली बस का टायर फटा: ई-रिक्शा से टकराई, चालक की मौत और 10 घायल
देवरिया में एक स्कूली बस का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई, जिसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इस हादसे में बस और ई-रिक्शा में सव ...और पढ़ें

दुर्घटनाग्रस्त स्कूल की बस।
HighLights
स्कूली बस का टायर फटा, अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकराई
हादसे में ई-रिक्शा चालक अकबर की मौत
बस और ई-रिक्शा से कुल 10 लोग घायल
जागरण संवाददाता, देवरिया। स्कूली बस का अचानक टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित बस सामने जा रहे ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बस और ई-रिक्शा में सवार स्कूली बच्चों व शिक्षकों समेत 10 लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर रामपुर चौराहे के पास हुआ हादसा
गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर एसबीटी स्कूल की बस स्कूली बच्चों और शिक्षकों को लेकर जा रही थी। रामपुर चौराहे के समीप पहुंचते ही बस का एक टायर अचानक फट गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सामने चल रहे ई-रिक्शा में जा भिड़ी। ई-रिक्शा में भी स्कूली बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक अकबर उम्र 40 वर्ष पुत्र मुकादिर , निवासी बिशनपुर, गौरी बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बस व ई-रिक्शा में सवार स्कूली बच्चे और शिक्षक हुए घायल
हादसे में बस में सवार पांच शिक्षक और आठ बच्चे घायल हुए हैं। वहीं ई-रिक्शा में बैठे दो बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सीओ गौरी बाजार सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि हादसे में ई-रिक्शा चालक की मृत्यु हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें- मैनपुरी में 5.37 करोड़ से बनेंगी पांच नई ग्रामीण सड़कें, सफर होगा आसान
यह भी पढ़ें- टेलकम पाउडर से 'धीमा जहर': रसूख के दम पर चल रहा था गोरखधंधा, मैनपुरी-फिरोजाबाद में सप्लाई