Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कप्तान साहब...ट्रैक्टर से कुचलकर मेरे पति को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई...', देवरिया में महिला ने लगाई गुहार

    Updated: Wed, 27 May 2026 01:20 PM (IST)

    देवरिया में एक महिला ने अपने पति की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने रामपुर कारखाना पुलिस पर ...और पढ़ें

    बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गुहार लगाती नसरीन बान। जागरण

    बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गुहार लगाती नसरीन बान। जागरण

    HighLights

    1. महिला ने पति की ट्रैक्टर से मौत पर न्याय मांगा।

    2. रामपुर कारखाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    3. आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

    जागरण संवाददाता, देवरिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एक महिला अपने छोटे बच्चों के साथ मंगलवार को पहुंची। उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से वाले वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि रामपुर कारखाना पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। पुलिस अधीक्षक ने ठोक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    नसरीन बानो अपनी सास नूरुन निशा व तीन छोटे बेटों आसिफ सिद्दीकी, आतिफ सिद्दीकी व आमिर सिद्दीकी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि मेरे पति हिदायतुल्लाह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर चौराहा से अपने घर जा रहे थे।

    20 मई को तेज गति से आरोपित विपिन यादव निवासी भरता, थाना रामपुर कारखाना तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली लेकर आया और मेरे पति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप ये लहूलुहान होकर गिर गए। वह उन्हें छोड़कर भाग गया। अगर घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में एआरटीओ भवन निर्माण की गुणवत्ता पर डीएम ने जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

    बाद में सूचना मिलने पर विलंब से उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मैं और मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। विवेचना में धारा बढ़ाई जाए और मामले की निष्पक्ष विवेचना की जाए। आरोपित को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

    खबरें और भी