देवरिया में होटल की दूसरी मंजिल से गिरी सीमेंट की बोरी, ड्यूटी पर जा रहे मैनेजर की मौत
देवरिया के अनूप कुमार सिंह, जो लखनऊ में सर्विस मैनेजर थे, की एक होटल की दूसरी मंजिल से सीमेंट की बोरी गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने होटल मालिक विशाल ति ...और पढ़ें

फोटो - फाइल फोटो अनूप कुमार सिंह। सौजन्य स्वजन
HighLights
लखनऊ में होटल से गिरी सीमेंट की बोरी।
देवरिया के सर्विस मैनेजर अनूप सिंह की मौत।
होटल मालिक विशाल तिवारी गैर इरादतन हत्या में गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, लार रोड, (देवरिया)। लखनऊ में एक होटल की दूसरी मंजिल से अचानक सीमेंट की बोरी गिरने से सर्विस मैनेजर की मृत्यु हो गई। यह दुखद हादसा मंगलवार को चिनहट के नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार मार्ग पर हुआ। बुधवार सुबह जब उनका शव कुंडौली गांव पहुंचा, तो वहां का माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा।
स्वजन के अनुसार, कुंडौली गांव के 33 वर्षीय अनूप कुमार सिंह आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। अनूप कुमार सिंह, जो रमेश कुशवाहा के पुत्र थे, मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे ड्यूटी के लिए निकले थे।
वसुंधरा विहार मार्ग पर चलते समय, एक होटल की दूसरी मंजिल से सीमेंट की भरी बोरी अचानक नीचे गिर गई। दुर्भाग्यवश, यह बोरी सीधे अनूप के सिर पर गिरी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। आसपास के लोग तुरंत अनूप को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए।
यह भी पढ़ें- देवरिया नशा मुक्ति केंद्र में तीन दिन में दूसरी मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने होटल संचालक विशाल तिवारी को हिरासत में लेते हुए स्वजन की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी
बुधवार सुबह अनूप का शव गांव पहुंचा, तो पत्नी नीतू कुशवाहा और मां संगीता कुशवाहा की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।