देवरिया में आत्मदाह की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, दो जुलाई तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
देवरिया में रामलीला मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर विश्राम मणि तिवारी की आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया। लेखपाल ने 2 जुलाई ...और पढ़ें
-1782728916225_m.webp)
आत्मदाह की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
रामलीला मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग।
विश्राम मणि तिवारी ने आत्मदाह की दी थी चेतावनी।
प्रशासन ने 2 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने का दिया आश्वासन।
संवाद सूत्र, कपरवार। रामलीला मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विश्राम मणि तिवारी ने प्रशासन को सूचना दी है कि यदि 30 जून तक भूमि खाली नहीं कराई गई तो वह एक जुलाई को आत्मदाह करेंगे। चेतावनी के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया।
तहसील के लेखपाल योगेन्द्र प्रसाद सोमवार को मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता विश्राम मणि तिवारी से वार्ता की। उन्होंने दो जुलाई तक का समय देने का अनुरोध करते हुए आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से समिति गठित कर रामलीला मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
लेखपाल ने बताया कि पुलिस बल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जांच करेगी। अतिक्रमण मिलने पर भूमि खाली कराई जाएगी तथा कब्जाधारकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान प्रकाश तिवारी, अजय मिश्रा, सुनील सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल शिकायतकर्ता ने दो जुलाई तक कार्रवाई का इंतजार करने की बात कही है। यदि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।