विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट : राजापुर के गर्ल्स इंटर कॉलेज को 78 साल बाद मिला तोहफा, बिल्डिंग के लिए 4.12 करोड़ का बजट मंजूर

Published: Fri, 04 Sep 2026 04:00 PM (IST)

चित्रकूट के राजापुर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को 78 साल बाद अपना भवन मिलने जा रहा है। जिलाधिकारी की पहल पर ₹4.12 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर को 78 साल बाद मिलेगा अपना भवन।

  2. जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर ₹4.12 करोड़ का बजट स्वीकृत।

  3. नए भवन में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। राजकीय बालिका इंटर कालेज राजापुर के दिन बहुरने वाले हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर निर्माण के लिए बजट जारी होने से स्थापना काल के 78 साल बाद अपने भवन में संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।

बालिकाओं के लिए विज्ञान की प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा व सुरक्षित वातावरण के साथ महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। नया शैक्षिक सत्र खुद के भवन में संचालित होने की संभावना है।

1981 में मिली इंटर की मान्यता

देश की स्वतंत्रता के दो साल बाद 1949 में राजकीय बालिका इंटर कालेज राजापुर की स्थापना हुई थी। तब से अब तक यह किराए के भवन में संचालित है। 23 साल तक इसकी आठवीं तक की मान्यता रही और 23 साल बाद 1972 में हाईस्कूल और 1981 में इंटर की मान्यता मिली। इंटर की मान्यता के बाद भी खुद का भवन नसीब नहीं हुआ।

अब तक यह मात्र नौ कमरों में संचालित हो रहा है। वर्तमान में 970 बालिकाओं का कालेज में रजिस्ट्रेशन है। 2008 से 2010 के बीच कालेज भवन का निर्माण कार्य चालू हुआ लेकिन पूरा होने के पहले बीच में ही बंद हो गया। इधर डीएम के निरीक्षण के बाद निर्माण के लिए पुन: पहल हुई।

यह भी पढ़ें- बीहड़ की राह में जगाई शिक्षा की अलख, अब हरीशंकर त्रिपाठी को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार

अर्धनिर्मित भवन के निर्माण के लिए चार करोड़ 11 लाख 92 हजार स्वीकृत हुए हैं। आवास विकास परिषद को कार्यदाई संस्था नामित है। टेंडर के बाद निर्माण फिर से चालू होगा।

जिलाधिकारी की पहल पर राजकीय बालिका इंटर कालेज राजापुर के निर्माण के लिए बजट मिल चुका है। टेंडर बाद निर्माण कार्य पुन: चालू होगा।नया शैक्षिक सत्र खुद के भवन में संचालित होने की उम्मीद है। - रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट।